ना छुटी मेहंदी.. ना मना हनीमून... शादी के चार दिन बाद एक्ट्रेस ने दी गुड न्यूज़

Avika Gor Milind Chandwani Good News: टेलीविजन एक्ट्रेस अविका गौर ने हाल ही में शादी रचाई है। एक्ट्रेस ने रियलिटी शो पति-पत्नी और पंगा ने अपने मंगेतर मिलिंद चंदवानी के साथ पार्टिसिपेट किया था और शो में ही उन्होंने शादी रचा ली है। शादी के केवल चार दिन बाद ही इस जोड़ी ने अपने फैंस को एक बड़ा तोहफा दिया। दोनों ने एक वीडियो के जरिए फैंस को खास खबर सुनाई, जिसे सुनकर हर कोई हैरान रह गया। वीडियो में शुरुआत में मिलिंद थोड़ा घबराए हुए नजर आते हैं, वहीं अविका बड़ी बात कहती हैं।
अविका वीडियो में कहती हैं, "आज हमारी जिंदगी का एक खास दिन है। मुझे नहीं लगा था कि ये सब शादी से पहले होगा, लेकिन अब जब हो रहा है तो हमें आपसे शेयर करना जरूरी है।" इस पर मिलिंद जवाब देते हैं, "अविका, एक बार फिर सोच लो। मुझे अपने घरवालों को बताने में डर लग रहा है, वो क्या कहेंगे कि इतनी जल्दी ये सब कर लिया।"
फिर अविका कहती हैं, "लोग बातें बनाएंगे, ताने देंगे। लेकिन इससे पहले कि बातें बनें, हमें सच बता देना चाहिए।" इसके बाद मिलिंद कहते हैं, "शादी के बाद बता दें?" इस पर अविका जवाब देती हैं, "तब तक बहुत देर हो जाएगी, सबको दिखने भी लग जाएगा।"
आखिरकार दोनों ने खुलासा किया कि वे एक साथ अपना यूट्यूब चैनल शुरू करने जा रहे हैं, जिसका नाम होगा 'Avika & Milind'। यानि जो सारा सस्पेंस उन्होंने बनाया था, वो उनके नए यूट्यूब चैनल के प्रमोशन के लिए था।


Click it and Unblock the Notifications











