..................... Avika Gor made a shocking disclosure about South Industry and Nepotism - Hindi Filmibeat

'बालिका वधू' फेम टीवी एक्ट्रेस अविका गौर ने साउथ इंडस्ट्री और नेपोटिज्म को लेकर किया चौंकाने वाला खुलासा

Avika Gor

Avika Gaur: बालिका बधू फेम टीवी एक्ट्रेस अविका गौर मनोरंजन जगत का एक जाना माना नाम हैं, अविका गौर ने टीवी से निकलने के बाद फिल्मी दुनिया में कदम रखा। उन्होंने साउथ की कई फिल्मों में काम किया है। वहीं, अब वो जल्द बॉलीवुड में भी डेब्यू करने जा रही हैं। इस बीच अविका ने साउथ फिल्म इंडस्ट्री को लेकर बात की और नेपोटिज्म के गंभीर आरोप लगाए।

अविका गौर का बयान-

टीवी एक्ट्रेस अविका गौर ने सिद्धार्थ कनन के शो में बात करते हुए साउथ फिल्म इंडस्ट्री को नेपोटिज्म की दुकान बताया। एक्ट्रेस ने कहा कि लोगों को सिर्फ बॉलीवुड में नेपोटिज्म दिखता है, लेकिन सबसे ज्यादा तो साउथ में है।

अविका ने कहा, "देखिए जब स्टार पावर की बात आती है, तो साउथ पूरी तरह से स्टार पावर के बारे में है। जब नेपोटिज्म की बात आती है, तो हम सभी यह शब्द सुनते-सुनते थक गए हैं ... साउथ नेपोटिज्म के बारे में है। तो चीज बिल्कुल वही है... बस इतना है कि दर्शक इसे वहां नहीं देखना पसंद कर रहे हैं, जिस तरह से वे इसे बॉलीवुड में देख रहे हैं।"

एक्ट्रेस ने आगे कहा, "हिंदी फिल्मों के लिए एक बायस क्रिएट हो चुका है, बॉलीवुड फिल्मों की ये जो भी बनाएंगे हम पहले जज करेंगे...समय के साथ ये एक पक्षपाती रवैया बन चुका है और इंडस्ट्री का हिस्सा होते हुए मुझे लगता है कि काफी टाइम वो फेज चला जहां पर साउथ की बहुत सारी रीमेक बनी ... तो लोगों ने सोचा कि हम बस कॉपी करते हैं... मुझे लगता है कि यह सिर्फ उस पक्षपात के बारे में है।"

अविका गौर का करियर-

अविका डेली सोप के कई शोज में नजर आ चुकी हैं। 'बालिका वधू' से अविका के अभिनय की शुरुआत हुई। इस शो में अविका के अभिनय को खूब सराहा गया। अविका ने छोटी आनंदी के रूप में घर घर में पहचान बनाई। इसके बाद अविका 'ससुराल सिमर का है' में रोली के किरदार में भी दर्शकों के बीच काफी पसंद की गईं। अब हाल ही में, अविका ने तेलुगू सिनेमा की काली सच्चाई को उजागर किया है।

Read more about: avika gor
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X