Avika Gor Photo: साड़ी से लेकर बिकिनी तक, छोटी आनंदी ने दिखाया फिगर, घंटों बैठकर रोती रहती थीं

Avika Gor Photo: बालिका वधू की छोटी आनंदी यानी कि अविका गौर ने फिर एक बार अपनी जिंदगी के बुरे वक्त पर बात की है। अविका गौर ने हाल ही में एक बातचीत में बताया है कि कैसे वह अपने निजी और प्रोफेशनल जिंदगी में कई सारे उतार-चढ़ाव देख रही हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अविका ने बोला है कि एक वक्त पर उन्हें सही काम नहीं मिल रहा ता। उनका कहना है कि वह इस वजह से काफी परेशान हो गई थीं। साथ ही काफी दिक्कत का भी वह निजी जिंदगी में सामना कर रही थीं। अविका ने बताया कि कई बार मैं ऐसा सोचती थी कि जिस तरह के काम मुझे मिल रहे हैं। मैं उस तरह के काम के लायक नहीं हूं। यह काफी समय तक अविका की जिंदगी में चलता रहा।

अविका ने मेरी जिंदगी में मुश्किल
अविका ने कहा कि मैं कई दफा यह सोचती थी कि जिस तरह के काम मुझे मिल रहे हैं। क्या मैं उसके लायक नहीं हूं. मेरी जिंदगी में एक ऐसा भी समय आया, जब मैंने इन सारी समस्या से छुटकारा पाने का फैसला किया।

बुरे दौर से गुजरी अविका गौर
अविका ने बताया कि अपने जिंदगी के सबसे बुरे समय में वह घंटे बैठ कर रोया करती थीं। फिर एक वक्त ऐसा भी आया जब अविका ने अपनी जिंदगी की सभी समस्याओं के बारे में सोचना बंद कर दिया। अविका ने यह भी स्वीकार किया कि अपने बुरे दौर से मैं एक मजबूत इंसान बनकर निकली हूं।

रात भर रोती रहती थीं अविका गौर
मैं इसके लिए खुश हूं। वह कहती हैं कि निगेटिव चीजों के बारे में वह नहीं सोचती हैं। उनका फोकस सकारात्मकता की तरफ हो रहा है। वैसे बता दें कि छोटी मासूम आनंदी बड़ी होकर काफी ग्लैमरस और हॅाट हो गई हैं।

बेहद हॅाट अविका गौर
साड़ी से लेकर ट्यूब टॅाप तक, अविका हर बार इंस्टाग्राम पर अपनी कोई ना कोई फोटो शेयर करती रहती हैं। हर फोटो में उनकी खूबसूरती का जलवा आप देखते रह जायेंगे। अविका गौर ने बीते समय में अपने वजन पर भी काम किया है।खुद को सही डाइट और जिम के कारण साइज बिग से साइज जीरो में लाकर खड़ा कर दिया है।


Click it and Unblock the Notifications











