12 साल की बच्ची से निर्देशक ने शूट कराया पीरियड्स का सीन, हसीना बोलीं- सेट पर मेरे साथ...

Avika Gor Periods On Sets: पॉप्युलर शो 'बालिका वधू' से बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट अपने करियर की शुरुआत करने वाली अविका गौर ने जरा सी उम्र में अपनी एक्टिंग से हर किसी का दिल जीत लिया था। अविका तो अब काफी बड़ी हो गई हैं लेकिन शायद की उनके इस किरदार को लोग भुला पाए हो। एक्ट्रेस ने बॉलीवुड में भी डेब्यू कर लिया है और हाल ही में अपने इंटरव्यू में बालिका वधू की शूटिंग के बारे में बातें की हैं।
हाल ही में अपने इंटरव्यू में अविका ने अपने शो की शूटिंग के दौरान मासिक धर्म के बारे में जानने के बारे में बताया। शो में अपने कार्यकाल के दौरान 12 साल की उम्र में अभिनेत्री ने ऐसे एपिसोड की शूटिंग की, जिसमें उनकी आनंदी पहली बार मासिक धर्म शुरू करती है और अपने माता-पिता के बजाय अपने ससुराल वालों के साथ रहती है। अविका के लिए इस सीन को शूट करने में कोई परेशानी नहीं हुई। अभिनेत्री इसका श्रेय अपनी मां को दिया।
उन एपिसोड की शूटिंग के दौरान पर्दे के पीछे क्या हुआ, इसका खुलासा करते हुए, अविका ने बताया कि उनके निर्देशक ने उनसे पूछा कि क्या उन्हें पता है कि पीरियड्स क्या होते हैं। अभिनेत्री ने निर्देशक को बताया कि उन्हें पता है कि यह क्या होता है क्योंकि उनकी मां ने उन्हें इसके बारे में समझाया था। इस बारे में बात करते हुए अविका ने खुलासा किया कि उनकी मां ने उन्हें क्या बताया था।
अविका ने कहा, ''उस विशेष सीन के लिए मेरी मां ने मुझे समझाया था कि पीरियड्स क्या होते हैं। उन्होंने कहा, 'तुम्हारा यह सीन है इसलिए मुझे तुम्हें यह समझाना होगा। यह असल जिंदगी में भी होगा, लेकिन ऐसा ही होता है।' इसलिए बालिका वधू की बदौलत मैंने बहुत सी चीजें बहुत जल्दी सीख लीं और हर किसी इसके बारे में अधिक जानकारी रखनी चाहिए ।"


Click it and Unblock the Notifications


