अविका गौर पर लगा बिना शादी के मां बनने का आरोप, भड़कीं एक्ट्रेस- बकवास, वो मेरे पापा की उम्र का है
बालिका वधु फेम अविका गौर एक बार फिर से अपने निजी जीवन को लेकर चर्चा में हैं। अविका गौर और उनके ससुराल सिमर का लीड एक्टर मनीष रायसिंघन को लेकर हमेशा इस बात की अफवाह रही है कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि अविका और मनीष ने इस पर कई बार सफाई देते हुए कहा था कि दोनों के बीच दोस्ती का रिश्ता है।
लेकिन अब एक बार फिर से दोनों की अफेयर की खबरें छाई हुई हैं। अफवाह का बाजार इस तरह गर्म है कि ये भी कहा गया कि दोनों का कोई बच्चा भी है जिसे छुपा कर रखा गया है।

अविका गौर ने खुद इस पर से पर्दा उठाया कि मनीष के साथ उनके अफेयर की खबर के साथ ये बात भी फैली थी कि दोनों का एक सीक्रेट बच्चा भी है। अविका ने इस तरह की खबर को बकवास बताया है।


Click it and Unblock the Notifications











