TRP पर बड़ा धमाका,Anupmaa के साथ 4 टॉप शो देखिए हफ्ते में सातों दिन, फैंस के लिए बड़ी खबर।

By Filmibeat Desk

टीआरपी की टॉप लिस्ट में बने हुए 'अनुपमा' शो से फैंस हफ्ते में सातों दिन मिल सकेंगे। चैनल अब अपने हर शो का प्रसारण हफ्ते में सातों दिन करने जा रहा है।ऐसे में स्टार प्लस के सभी प्राइमटाइम शो 'अनुपमा', 'गुम है किसी के प्यार में', 'इमली', 'ये रिश्ता क्या कहलाता है', 'पांड्या स्टोर', 'ये है चाहतें' जैसे और अन्य शोज भी सप्ताह के सभी सातों दिन टेलीविजन पर प्रसारित होंगे।

अभिनेत्री रुपाली गांगुली उर्फ़ अनुपमा कहती हैं कि अनुपमा के लिए सभी प्रशंसकों और दर्शकों से मिले आशीर्वाद और प्यार को पाकर मैं खुद को बहुत सौभाग्यवान मानती हूँ ।"'गुम है किसी के प्यार में' शो की मुख्य अभिनेत्री सई उर्फ आयशा सिंह कहती हैं कि मैं हमेशा यह देखने के लिए उत्सुक हूं कि हम दर्शकों के साथ अपने बॉन्ड को कैसे बेहतर बना सकते हैं, और स्टार प्लस हर दिन हमारे शो को प्रसारित करके सभी के लिए एक शानदार नया अवसर लेकर आया है।

Anupamaa

"'ये रिश्ता क्या कहलाता है' शो की मुख्य अभिनेत्री प्रणाली राठौड़ उर्फ अक्षरा कहती हैं कि हमें अपने दर्शकों से जितना प्यार और समर्थन मिलता है, वह शानदार है और इसमें कोई संदेह नहीं है कि यह सबसे वास्तविक है। इसलिए, अब जब यह आधिकारिक हो गया है, तो हम आपको हर दिन नज़र आएँगे। मुझे उम्मीद है कि हमारे प्रशंसक और दर्शक 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' शो को हमेशा की तरह देखेंगे और अपना प्यार देते रहेंगे।"अब हर अपने चहेते कलाकार और सभी शोज को देखें अपनी टेलीविजन स्क्रीन पर इस रविवार 2 अक्टूबर से।

Read more about: anupamaa अनुपमा
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X