बिग बॉस 13 फेम 'हिमांशी खुराना' की कार पर हमला, कहा- तुमने क्या सोचा था, मुझे कोई नहीं डरा सकता
बिग बॅास 13 की कंटेस्टेंट रह चुकी हिमांशी खुराना इन दिनों चर्चा में हैं। कभी असीम रियाज के साथ अपने रिश्ते को लेकर तो कभी अपने नए म्यूजिक वीडियो को लेकर। लॅाकडाउन और कोरोना के दौरान भी हिमांशी खुराना अपने फैंस के लिए लगातार काम कर रही हैं।
उनके म्यूजिक वीडियो बैक टू बैक रिलीज किए जा रहे हैं। जो कि फैंस के बीच काफी लोकप्रिय हो चुका है। लेकिन इस बीच ये खबर सामने आ रही है कि हिमांशी खुराना की कार पर हमला हुआ है।

ऐसा मालूम होता है कि एक्ट्रेस को काम करने से रोकने के लिए ये हमला किया गया है। लॅाकडाउन के बाद हिमांशी ने अनलॅाक में अपना काम शुरू कर दिया है। इस बीच वह इस नई मुसीबत में फंस गई हैं।


Click it and Unblock the Notifications











