..................... At the wedding of friends Jasmin Bhasin and Aly Goni Doing romantic Dance - Hindi Filmibeat

Jasmin Bhasin: दोस्तों की शादी में जैस्मिन और अली गोनी ने रोमांटिक अंदाज से लुटी महफिल

Jasmin Bhasin

Jasmin Bhasin: टेलीविजन के रोमाटिंक कपल जैस्मिन भसीन और अली गोनी हमेशा ही साथ में देखे जाते हैं, फैंस को इनका साथ में रहना पसंद भी है। कपल गोल सेट करने वाले जैस्मिन और अली गोनी ने एक बार फिर से अपने रोमिटिंक अंदाज से दोस्तों की शादी में पूरी महफिल लुट ली है। इससे पहले भी दोनों कई बार अपने रोमांटिक और अनोखे अंदाज से फैंस के चाहिते बने रहे हैं।

गौरतलब है कि, अली गोनी और जैसमिन भसिन ग्लैमर हिट जोड़ी में से एक है। दोनों ने 'बिग बॉस 14' में हिस्सा लिया था, जहां तकरार और खट्टी-मीठी नोंकझोंक के बीच इन्हें एक दूसरे से प्यार हो गया। फैंस को इन दोनों को साथ में देखना काफी अच्छा लगता है। जब भी दोनों सोशल मीडिया पर साथ में फोटोज और वीडियो शेयर करते हैं, फैंस दिल खोलकर प्यार लुटाते हैं।

दोनों अपनी खास दोस्त कृष्णा मुखर्जी की शादी में पहुंचे, जहां दोनों ने जमकर नाच गाना किया, अली गोनी के गर्लफ्रेंड जैसमिन भसिन के साथ डांस ने समा बांध दिया। संगीत में अली और जैसमिन ने जो परफॉर्मेंस दी है, उसे देखकर इंटरनेट पर लोग दीवाने हुए जा रहे हैं और फैंस शानदार तरीके से अपनी अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

टीवी कलाकार अली गोनी और जैसमिन भसिन को पंजाबी सॉन्ग 'झांझर' पर थिरकते देखा गया। इसमें फ्री स्टाइल डांस मूव्स के साथ ही उन्होंने भांगड़ा भी किया,इतना हीं नहीं, बल्कि अंत में अली ने जैस्मिन को गोद में उठा लिया, जिसका वीडियो देख फैंस उनके भी जल्द ही शादी करने की कामना कर रहे हैं।

बता दे कि, टीवी एक्ट्रेस कृष्णा मुखर्जी ने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड चिराग बाटलीवाला से शादी की है। उनकी शादी गोवा में हुई, जिसके लिए उनके सभी दोस्त मुंबई से रवाना हो चुके हैं। कृष्णा और चिराग की शादी के सभी फंक्शन्स धूमधाम से पूरे किए गए।

Read more about: jasmin bhasin
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X