आईपीएल के खत्म होते ही, बॅाबी देओल की आश्रम के साथ होगी इन बड़े सुपरस्टार्स की भिड़ंत !

By Filmibeat Desk

आईपीएल के फैंस के लिए 10 नवम्बर का दिन भले ही दुखदायक होगा लेकिन सिनेमा के चाहनेवालो पर बरसेगी 11 नवम्बर से खुशियों की बौछार। जहां आईपीएल के चलते ओटीटी प्लेटफार्म पर कोई बड़ी सीरीज या फ़िल्म स्ट्रीम नहीं हो रही थी ।वहीं अब 11 नवम्बर से एक के बाद एक बड़ी श्रृंखलाओं और फिल्मों का हुजूम उमड़ेगा।

जिसमें सबसे पहले हैं प्रकाश झा की आश्रम : दूसरा अध्याय -गहराते रहस्य । आश्रम की पहली श्रृंखला की अपार सफलता के बाद निर्माता-निर्देशक प्रकाश झा अपने चाहनेवालों के लिए आश्रम का दूसरा अध्याय लेकर आ रहे हैं ।

प्रकाश झा के लिए ये पल किसी दोहरी खुशी से कम नहीं होगा, एक तो जहां आईपीएल के खत्म होते ही दर्शकों में अपने पसंदीदा वेबसीरिज को देखने की उत्सुकता रहेगी और दूजे पहली श्रृंखला को मिली अपार सफलता की खुशी।

Ashram

प्रकाश झा के आश्रम के साथ-साथ अन्य ओटीटी प्लेटफार्म पर 13 नवम्बर को रिलीज होगी राजकुमार राव और नुसरत बरूचा की फ़िल्म ' छलांग' और 12 नवंबर को अभिषेक बच्चन, पंकज त्रिपाठी, राजकुमार राव और आदित्य रॉय कपूर की फ़िल्म 'लूडो' । एक वक्त था जब फिल्मों की रिलीज डेट आईपीएल के खत्म होने का इंतजार करती थी।

अब ओटीटी प्लेटफार्म का भी यही हाल हैं।खैर जो भी हो, लेकिन इस बार दर्शको को आईपीएल के खत्म होने का गम नही बल्कि अब तो दीवाली में अपने बड़े सितारों के हुनर को देखने का होगा पूरा इंतेजाम ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X