'रामायण' में कभी ऋषि तो कभी बने सुग्रीव, 11 किरदार निभाकर छाया ये एक्टर, अब ऐसे गुज़ार रहा जिंदगी

Ramayan Actor Aslam Khan: रामानंद सागर द्वारा बनाई गई रामायण को 37 साल से भी ऊपर हो चुके हैं। आज भी यह शो अपने किरदारों से लेकर प्रस्तुति की वजह से काफी चर्चा का विषय बना रहता है। इस अशोक के जरिए भगवान राम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल और माता सीता का रोल निभाकर दीपिका चिखलिया काफी सुर्खियों में रहे।
लेकिन आज हम आपको इस रामायण शो के एक ऐसे कलाकार के बारे में बताने वाले हैं जिन्होंने इस एक शो में ही 11 किरदार निभाए। लेकिन हैरानी की बात तो यह है कि वह एक मुस्लिम एक्टर है और उन्होंने समुद्र देवता के अलावा कई महत्वपूर्ण भूमिकाएं भी निभाई थी। दरअसल हम बात कर रहे हैं असलम खान की।
असलम खान ने अपनी एक्टिंग और अपने हर एक किरदार से हर दर्शक का दिल जीत लिया था। लेकिन आपको बता दें कि वह झांसी के रहने वाले हैं और उन्होंने इस शो में राजा तुकाराम, सुग्रीव और समुद्र देवता जैसे किरदारों को निभाया। ये वो वक्त था जब असलम खान स्ट्रगल कर रहे थे और इंडस्ट्री में काम ढूंढ रहे थे।
लेकिन फिर असलम खान के एक दोस्त ने उन्हें बताया कि रामानंद सागर एक बड़ा प्रोजेक्ट बनाने जा रहे हैं। जिसके लिए काफी सारी कास्टिंग हो रही है और यह शो बहुत ही बड़े पैमाने पर रिलीज किया जाएगा। जब एक्टर को ऑडिशन का पता चला तो वह भी वहां पर पहुंच गए थे। बता दे की एक बार बीबीसी के साथ इंटरव्यू के दौरान खुद एक्टर ने अपने ऑडिशन से लेकर अपने निभाए गए किरदारों को लेकर बात की थी।
यहां पर असलम खान बताते हैं कि जब वह ऑडिशन देने पहुंचे तो खुद रामानंद सागर भी काफी ज्यादा सबको जांच परख रहे थे। वह हर एक चीज को बारीकी से देख रहे थे और फिर उन्होंने उनसे संत तुकाराम का किरदार करने के लिए कहा था। फिर उनसे कुछ और किरदार भी ट्राई करवाए और उनको फाइनल कर लिया।
असलम खान ने रामायण में सबसे ज्यादा किरदार निभाने का रिकॉर्ड हासिल किया था। उन्होंने इस शो में कुल 11 किरदार निभाए। जिसमें ऋषि, समुद्र देवता, वानर के मुखबिर तुकाराम, और सुग्रीव का किरदार भी इसमें शामिल है।एक्टर ने इस बात का खुद खुलासा किया था कि अगर कई बार अरुण गोविल सेट पर नहीं आ पाए थे या कहीं फस जाते थे तो उन्हें बॉडी डबल के तौर पर 'राम' बनाया जाता था।
असलम खान ने अपने करियर में रामायण के बाद श्री कृष्णा, सूर्यपुत्र कर्ण और जय माता दी के अलावा मार्शल और हवाएं जैसे शोज में काम किया। लेकिन फिर उन्हें काम मिलना बंद हो गया तो इसीलिए उन्होंने एक्टिंग छोड़ दी थी 2002 में एक्टिंग छोड़ उन्होंने झांसी में मार्केटिंग फॉर्म में नौकरी करना शुरू किया। अब उनके दो बच्चे हैं। लेकिन उन्होंने एक बार सलमान खान के साथ काम करने की इच्छा जाहिर की थी।


Click it and Unblock the Notifications











