..................... Asim Riaz shared vacation photo with new girlfriend, on ex himanshi Khurana's birthday - Hindi Filmibeat

हिमांशी खुराना के जन्मदिन पर आसिम रियाज ने दिखाई नई गर्लफ्रेंड की झलक, लोग बोले- उसे जलाओ मत

Asim Riaz

Asim Riaz shared vacation photo with new girlfriend: बिग बॉस सीजन 13 से खूब लाइमलाइट बटोरने वाले एक्टर आसिम रियाज और हिमांशी खुराना आए दिनों चर्चाओं में बने रहते थे। कपल आए दिनों किसी ना किसी वेकेशन या फिर इवेंट्स में नजर आता था, लेकिन दोनों के ब्रेकअप के बाद काफी चीजें बदल गई हैं।

हिमांशी और आसिम का ब्रेकअप अच्छा नहीं था। आसिम ने हिमांशी पर कई आरोप भी लगाए थे, लेकिन हिमांशी ने इसके बारे में कुछ नहीं बोला। हालांकि दोनों के ब्रेकअप ने फैन्स को एक बड़ा झटका दिया था।

वेकेशन पर गए आसिम
बता दें कि दोनों के ब्रेकअप के कुछ समय बाद ही आसिम की नई गर्लफ्रेंड भी देखी गई। जी हां, तब तो आसिम से एक पीछे से झलक दिखाई थी, लेकिन हिमांशी खुराने के जन्मदिन के मौके पर आसिम रियाज ने गर्लफ्रेंड संग वेकेशन फोटो शेयर की हैं जिसे देख सोशल मीडिया पर फैन्स हैरान रह गए हैं।

आसिम ने शेयर की गर्लफ्रंड संग तस्वीर
27 नवंबर को हिमांशा की जन्मदिन होता है। अपने 33वें जन्मदिन के मौके पर जहां हिमाशी केक कट करती नजर आ रही थीं वहीं दूसरी तरफ आसिम रियाज ने भी अपनी नई गर्लफ्रेंड के साथ तस्वीर शेयर कर दी। जी हां, वायरल हो रही तस्वीर में देखा जा सकता है कि आसिम रियाज वेकेशन पर गए हैं। एक हाउस बोट पर बैठे आसिम अपने फेस को स्कार्फ से कवर करते नजर आ रहे हैं वहीं उनके पास ही उनकी नई गर्लफ्रेंड भी नजर आ रही हैं।

तस्वीर पर यूजर्स के जमकर आए कमेंट्स
हरे रंग का सूट पहने आसिम की नई गर्लफ्रेंड बैक पोज देती दिख रही हैं। आसिम ने अभी तक अपनी नई गर्लफ्रेंड का चेहरा नहीं दिखाया है। बता दें कि इस तस्वीर पर यूजर्स के जमकर कमेंट्स देखने को मिल रहे हैं। जी हां, एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- उसे जलाओ मत। तो वहीं दूसरे ने लिखा- ये मुझे पीछे से हिमांशी जैसे ही लग रही है। वहीं तीसरे यूजर ने लिखा- ब्रेकअप के बाद भाई ने तुरंत ही दूसरी बना ली।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X