सलमान खान हैं आसिम रियाज के ड्रीम को-स्टार, कर डाला सबसे बड़ा खुलासा!
आसिम रियाज को भला कौन नहीं जानता है। उनके बिग बॉस की जर्नी काफी शानदार रही है और इस समय वो कई प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे हैँ। हालांकि कोरोना वायरस और लॉकडाउन के कारण काम हो नही रहे हैं। हाल ही आसिम रियाज ने कुछ ऐसा कह दिया है जो कि तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल वो सलमान खान के साथ काम करना चाहते हैं और इसका खुलासा उन्होने किया है।
गौरतलब है कि इस दौरान वो बॉलीवुड हंगामा से बात कर रहे थे। एक रैपिड फायर के दौरान उनसे कई सवाल पूछे गए थे। इन सवालों में एक ये भी था कि आपका ड्रीम को-स्टार कौन है?

इस आसिम रियाज ने बिना देर किए सदी के मेगास्टार सलमान खान का नाम लिया। आसिम रियाज के फैंस इसके बाद से ये वीडियो लगातार साझा कर रहे हैं। सलमान खान के साथ काम को लेकर आसिम रियाज कई बार इच्छा जाहिर कर चुके हैं।

फिल्म में काम दिया है
हालांकि सलमान खान के चाहे बिना ये पूरी तरह से नामुमकिन है। लेकिन कई बार ऐसा देखा गया है कि सलमान खान ने बिग बॉस के लोगों को बाद में अपनी फिल्म में काम दिया है।

राधे योर मोस्ट वांटेड भाई
इसकी लिस्ट काफी लंबी है। हाल ही में रिलीज हुई राधे योर मोस्ट वांटेड भाई में गौतम गुलाटी नजर आए थे और उनको काफी ज्यादा पसंद किया गया था।

बिग बॉस का हिस्सा
गौतम भी सलमान खान के शो बिग बॉस का हिस्सा बन चुके हैं। वो काफी पसंद किए गए थे।

बिना ऑडिशन चांस दिया
गौतम ने इसके बाद कहा था कि वो काफी समय से किसी फिल्म के रोल के लिए कोशिश कर रहे थे लेकिन सलमान खान ने उनको बिना ऑडिशन चांस दिया।

कब काम देते हैं
अब देखना ये है कि आसिम रियाज को सलमान खान कब काम देते हैं और उनको मौका मिल पाता है।

फैन फॉलोविंग
आसिम रियाज की सोशल मीडिया पर फैन फॉलोविंग काफी ज्यादा शानदार है और उनकी तस्वीरें अक्सर वायरल होती हैँ।


Click it and Unblock the Notifications











