..................... Asim Riaz says I will meet you on Heaven as Sidharth Shukla Passes away! आसिम रियाज ने भावुक होकर सिद्धार्थ शुक्ला के लिए लिखी ये बात! - Hindi Filmibeat

'स्वर्ग में मुलाकात होगी मेरे भाई'- आसिम रियाज ने भावुक होकर सिद्धार्थ शुक्ला के लिए लिखी ये बात!

बिग बॉस 13 के विनर सिद्धार्थ शुक्ला के निधन को लेकर उनके करीबियों के रिएक्शन सामने आ रहे हैँ। अभिनेता की उम्र 40 साल थी और बताया जा रहा है कि रात में वो कोई गोली खाकर सोए थे और उसके बाद उठे ही नहीं। उनके निधन के बाद बाद आसिम रियाज का एक पोस्ट सामने आया है। आसिम रियाज बिग बॉस 13 में सिद्धार्थ शुक्ला के साथ थे और दोनों की बीच काफी बुरी तरह से लड़ाईयां भी हुईं थीं।

हालांकि जब वो अंदर गए थे तो दोनों के बीच अच्छी दोस्ती थी। हालांकि बिग बॉस खत्म होते होते दोनों फिर से अच्छे दोस्त बन गए थे। ऐसे में आसिम रियाज का एक पोस्ट आया है जो कि काफी भावुक करने वाला है।

sidharth shukla, asim riaz, सिद्धार्थ शुक्ला, आसिम रियाज

आसिम रियाज ने लिखा है कि अब उनकी मुलाकात सिद्धार्थ शुक्ला के साथ स्वर्ग में होगी। आसिम रियाज ने लिखा है कि.. 'मैं तुमसे स्वर्ग में मिलूंगा मेरे भाई। आपकी आत्मा को शांति मिले सिद्धार्थ शुक्ला।'

आसिम रियाज ने पोस्ट करते हुए एक दो तस्वीरें साझा की हैं जो सिद्धार्थ के साथ की हैं। आसिम रियाज के इस पोस्ट पर हिमांशी खुराना ने भी रिएक्ट करते हुए कमेंट बॉक्स में एक टूटा हुआ हार्ट इमोजी पोस्ट किया है।

वो भी इस खबर से काफी ज्यादा दुखी हैं। आसिम रियाज और सिद्धार्थ शुक्ला के कारण बिग बॉस 13 एक नई ऊंचाइयों को छुआ था और उन दोनों की काफी अच्छी फैन फॉलोविंग है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X