सिद्धार्थ शुक्ला की मौत से पहले आसिम ने देखा था ये सपना, बोले- उसके बाद मेरा भाई भी चल बसा

Asim Riaz Sidharth Shukla Dream: एक्टर आसिम रियाज अपने एक लेटेस्ट इंटरव्यू को लेकर काफी सुर्खियों में आ गए हैं। सिद्धार्थ कानन को दिए इस इंटरव्यू में आसिम ने कई हैरान करने वाले खुलासे किए हैं। इनमें से एक है सिद्धार्थ शुक्ला को लेकर। आसिम ने इस इंटरव्यू में खुलासा किया है कि दिवंगत एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला उनके निधन से पहले आसिम के सपने में आए थे और उस पल को एक्टर ने इस दौरान सभी के साथ शेयर किया है।
आसिम रियाज ने सिद्धार्थ के बारे में बात करते हुए कहा, "वह मेरे सपने में आया था भाई। मैं अपनी मां की कसम खाता हूं, भाई। मुझे यह पता था कि तभी मेरे चचेरे भाई ने मुझे फोन किया और मुझे खबर की जांच करने के लिए कहा। उसने मुझे नहीं बताया और जानता है कि वह कितना भावुक हैं। और मैं सेंसेटिव हूं। मैंने घर में उसके साथ इतने दिन बिताए थे। मैं उनसे जुड़ा हुआ था। मेरा बाहर कोई दोस्त नहीं था और पहले किसी के साथ कोई रिश्ता महसूस नहीं किया था। ऐसा भाव ... लड़ना तो चार-चार दिन, हंसना तो चार-चार दिन।"
आसिम ने आगे कहा, "वह मेरे सपनों में आया था। जब सिद्धार्थ ने फुटेज देखी थी अपनी पूरी तो आकर मुझे गले लगाया था...उसने ऐसा किया, सिड ने अपनी नीली शर्ट में अपने बाल झटक लिए। मैं अल्लाह की कसम खाता हूं और मैं अभी उठा। मैं आपको बताना चाहता हूं कि सिद्धार्थ के बाद, मेरे चचेरे भाई का 26 साल की उम्र में निधन हो गया। फिर मेरा एक दोस्त गुजर गया। सिद्धार्थ के बाद मैंने चार लोगों को खो दिया। और मेरी जिंदगी बदल गई। मैं ऐसा था कि मैं क्या कर रहा हूं ? अगर मुझे कुछ हो गया तो क्या होगा?"
इसके साथ ही आमिस में इस इंटरव्यू में बिग बॉस में बायसनेस को लेकर खुलासा करके भी बवाल मचा दिया है। आरजे सिद्धार्थ कानन के साथ एक इंटरव्यू में आसिम ने कहा, "मेरे दौरान उन्होंने क्या किया, क्योंकि वे नहीं चाहते थे कि मैं जीतूं, हां जी भाई, उन्होंने 15 मिनट के लिए ऑनलाइन वोटिंग खोल दी कि जिताओ जिसको भी आपको जिताना है। साफ कहो ना कि तुम मुझे जिताना नहीं चाहते। ठीक है, मुझे कोई ऐतराज नहीं है। आपने चीजों को इतना स्वाभाविक बना दिया कि आपको यकीन हो जाता है कि क्या हुआ है। मुझे भी लगा कि चलो ठीक है।"


Click it and Unblock the Notifications











