रुबीना दिलैक के पीछे आसिम रियाज-रजत दलाल की गुंडागिरी, पब्लिक में शिखर धवन ने सुलटाया मामला

Asim Riaz Rajat Dalal Fight: बिग बॉस फेम आसिम रियाज (Asim Riaz) और रजत दलाल (Rajat Dalal) का एक हैरान करने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। वीडियो एक इवेंट से सामने आया है जहां और भी स्टार्स मौजूद हैं। किसी की परवाह किए बिनो दोनों स्टेड पर बेखौफ गुंडागिरी करते दिखाई दे रहे हैं।
आसिम रजत की हाथापाई
वायरल वीडियो एक लेटेस्ट इवेंट से सामने आया है। वीडियो में आसिम रियाज और रजत दलाल के साथ रुबीना दिलैक और शिखर धवन भी दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में आसिम रियाज और रजत दलाल के बीच जोरदार हाथापाई होती दिखाई दे रही हैं। दोनों एक दूसरे के साथ धक्का मुक्की कर रहे हैं और काफी एग्रेसिव दिखाई दे रहे हैं।
रुबीना का रिएक्शन
इस दौरान रुबीना अपनी कुर्सी पर बैठी थीं। पीछे हो रहे गर्मा गर्मी के कारण रुबीना भी अपनी कुर्सी के उठ खड़ी होती है। इसके बाद शिखर धवन दोनों के बीच हुई इस झड़प को शांत कराते दिखाई दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर ये वीडियो जोरों से वायरल हो रहा है। हालांकि अभी तक दोनो के बीच हुई इस लड़ाई का कारण सामने नहीं आया है। वहीं कमेंट सेक्शन में कुछ लोगों का कहना है कि ये महज प्रमोशनल पैंतरा है।


Click it and Unblock the Notifications











