बुरे बर्ताव के कारण खबरों के खिलाड़ी से निकाले गए आसिम रियाज? रोहित शेट्टी से हुई थी बहस!

खतरों के खिलाड़ी का 14वां सीजन को लेकर फैंस काफी खुश हैं लेकिन अब जो खबर हम आपको बताने जा रहे हैं वो हैरान कर सकती है। आसिम रियाज के फैंस इस बात से दुखी हो सकते हैं क्योंकि वो बाहर निकल गए हैं।
ऐसा कहा जा रहा है कि अपने व्यवहार के चलते आसिम को ये खामियाजा भुगतना पड़ा है। खतरों के खिलाड़ी शो इस बार रोमानिया में फिल्माया जा रहा है और इसमें पहले से ही काफी ड्रामा देखने को मिल चुका है।
प्रतियोगियों और मेजबान रोहित शेट्टी के साथ टकराव की खबरें आती रही हैं। इस बार इस लिस्ट में आसिम रियाज शामिल हैं। ईटाइम्स की मानें तो रोहित शेट्टी के साथ आसिम की तीखी बहस हो गई थी जिसके बाद आसिम को शो से निकल जाने की बात कही गई है।
स्टंट के दौरान हुआ टकराव
सूत्रों की खबरों की मानें तो एक टास्क के हार जाने के बाद आसिम रियाज और रोहित शेट्टी के बीच एक बड़ा टकराव हुआ था। इसके बाद ही आसिम रियाज को बाहर कर दिया गया। कहा जा रहा है कि, उनको तत्काल प्रभाव से रियलिटी शो छोड़ने के लिए कहा गया। हालांकि आसिम की टीम के एक सदस्य ने इसपर रिएक्ट किया है और पूरी तरह से इस खबर को झूठा करार दिया। चैनल ने भी इस मामले पर टिप्पणी करने से परहेज किया है। हालांकि होगा क्या ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा।
बिग बॉस से आए थे चर्चा
आसिम रियाज को बिग बॉस से पहचान मिली थी। इस शो में उनकी और सिद्धार्थ शुक्ला के बीच लड़ाई काफी ज्यादा हुई थी। ये सीजन काफी बड़ा हिट रहा था और इसकी वजह से मेकर्स ने इसको आगे बढ़ाने का भी फैसला किया था। फिलहाल आसिम रियाज कहां और क्या कर रहे हैं ये देखने वाली बात होगी।


Click it and Unblock the Notifications











