अच्छे खासे करियर पर आसिम रियाज ने मारी लात, रुबीना दिलैक से झगड़े के बाद इस शो किया गया बाहर

asim riaz Rubina dilaik

Asim Riaz Rubina Dilaik Fight- आसिम रियाज ने जब बिग बॉस सीजन 13 में एंट्री मारी थी तो वो काफी पसंद किए गए थे। इस सीजन में सिद्धार्थ शुक्ला भी थे जिनसे उनकी पहले दोस्ती हुई थी और बार में झगड़ा। लेकिन आसिम अपने फाइट्स को लेकर काफी मशहूर हैं और यही कारण है कि अब उनको नुकसान उठाना पड़ा है।

अपने गुस्से की वजह से ही वो एक रियालिटी शो से बाहर निकाल दिए गए हैं। जी हां, खबरें हैं कि बैटलग्राउंड शो में जज रहे आसिम रियाज ने अपनी साथ जज रूबीना दिलैक और अभिषेक मल्हान के साथ जमकर बहसबाजी की थी।

इस तीखी बहस के बाद रियलिटी शो बैटलग्राउंड से उनको बाहर निकाल दिया गया। खबरें हैं कि इस झगड़े में झड़प की नौबत आ गई थी और इसके बाद प्रोडक्शन टीम को दखल देते हुए इस शो की शूटिंग रोकनी पड़ी।

रुबीना दिलैक का अपमान किया?

सूत्रों की मानें तो आसिम रियाज इस दौरान काफी बुरी तरह से भड़के थे। कथित तौर पर वो आपे से बाहर हो गए थे और रूबीना दिलैक का अपमान किया था। पहले ये झगड़ा काफी नॉर्मल लग रहा था लेकिन बाद में ये बढ़ गया और शूटिंग बंद करके सभी को वैनिटी में भेजा।

ये पहली बार नहीं है जब आसिम रियाज के गुस्से के कारण इस तरह से शो में समस्या हुआ है। बल्कि इसके पहले भी आसिम रियाज खतरों के खिलाड़ी सीजन 14 में ऐसा कर चुके हैं।

इस शो से निकाले गए थे बाहर

आसिम रियाज अपने गुस्से को लेकर मशहूर हैं और खतरों के खिलाड़ी सीजन 14 में भी आसिम ने रोहित शेट्टी के साथ बदतमीजी की थी। हालांकि इस शो से भी उनको तुरंत बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था।

इसी को लेकर अब एक सूत्र ने इंडिया टुडे को बताया कि उनके गुस्से ने उन्हें एक बार फिर मुसीबत में डाल दिया है। देखने वाली बात होगी कि मेकर्स इसको लेकर क्या रास्ता निकालते हैं। आसिम रियाज जम्मू कश्मीर से हैं और उनके झगड़े काफी मशहूर हैं। सलमान खान ने बिग बॉस के दौरान भी कई बार उनको चेतावनी दी थी।

More from Filmibeat

Read more about: asim riaz rubina dilaik
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X