शादी को उतावले हो गए हैं Asim Riaz, गर्लफ्रेंड भी है तैयार, लेकिन परिवार का ये सदस्य बना रास्ते का रोड़ा!

Asim Riaz Getting Married: आसिम रियाज जो पिछले काफी दिनों से बिग बॉस में अपने अड़ियल बर्ताव के लिए खबरों में है, अब वो लगता है जल्द ही शादी करना चाहते हैं। जी हां, बिग बॉस 13 से घर-घर पहचाने जाने वाले आसिम रियाज ने खुद खुलासा किया है कि वो जल्द शादी करना चाहते हैं।
Asim Riaz के बड़े भाई ने शेयर किया था पोस्ट
आपको बता दें आसिम के बड़े भाई उमर रियाज ने कुछ समय पहले अपनी कुछ फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए थे। जिसमें उन्होंने ब्लैक शेरवानी पहनी थी और इस पोस्ट को शेयर करते हुए उमर ने कैप्शन दिया- 'मां बोली दूल्हा लग रहा है, शादी कब करेगा?'। इसी पोस्ट में आसिम ने एक ऐसा कमेंट किया कि उनके फैंस के कान खड़े हो गए।
Umar Riaz के पोस्ट पर Asim Riaz का शादी वाला कमेंट
आसिम ने उमर के इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा- 'शादी कर ले भाई, फिर मेरा भी नंबर लग जाएगा। मेरी वाली भी रेडी है, लेकिन तेरी शादी के बाद करूंगा वर्ना नहीं'। आसिम के इस कमेंट से साफ पता चलता है कि वो शादी के लिए तैयार हैं लेकिन अपने भाई का इंतजार कर रहे हैं। या यूं भी कह सकते हैं कि उनकी शादी में उनके भाई ही रोड़ा बन रहे हैं।
पिछले साल हिमांशी से हुआ था ब्रेकअप
आपको बता दें,आसिम रियाज ने अब तक अपनी नई गर्लफ्रेंड का चेहरा नहीं दिखाया है। लेकिन ये तो साफ है कि वो रिलेशनशिप में है। इससे पहले आसिम पंजाबी एक्ट्रेस और सिंगर हिमांशी खुराना के साथ रिलेशनशिप में थे। बिग बॉस 13 में मिले आसिम रियाज और हिमांशी खुराना का ब्रेकअप दिसंबर 2023 में हो गया।
आसिम ने पहले कहा था कि वह और हिमांशी शादी करने के लिए बहुत छोटे हैं और वे अपने करियर पर ध्यान देना चाहते हैं। हिमांशी ने यह भी कहा कि उनकी और आसिम की परवरिश और धर्म अलग-अलग थे और कोई भी बड़ा फैसला लेने से पहले वे सब कुछ समझना चाहते थे।
Himanshi Khurrana ने किया था ब्रेकअप का ऐलान
साल 2023 में हिमांशी ने सोशल मीडिया पर ब्रेकअप की ऐलान करते हुए कहा कि वे अपनी अलग-अलग धार्मिक मान्यताओं के लिए अपने प्यार का त्याग कर रहे हैं। कथित रूप से हिमांशी के बाद आसिम फिर से रिलेशनशिप में आ गए हैं और हालिया पोस्ट से लग रहा है कि वो जल्द ही शादी कर लेंगे।


Click it and Unblock the Notifications












