ब्रेकअप के बाद लीक हुए आसिम- हिमांशी के पर्सनल चैट से खुलासा, धर्म फिर बन गया मोहब्बत का दुश्मन!

Asim Himanshi Chat Leaked- बिग बॉस 13 के दौरान खबरों में आसिम रियाज और हिमांशी खुराना तब से एक दूसरे के साथ रिलेशन में थे। हालांकि अब खबरें आ रही हैं कि दोनों का ब्रेकअप हो चुका है। इस सबके दौरान जो उनका पर्सनल चैट लीक हुआ है वो काफी चौकाने वाला है।
वो बात अलग है तकि हिमांशी ने अपने सोशल हैंडल पर अलग होने की घोषणा की। पोस्ट शेयर करने के तुरंत बाद हिमांशी और आसिम के बीच की चैट भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो गई है। जैसे ही ये चैट लीक हुआ इस पर आसिम रियाज का रिएक्शन सामने आया है।
उन्होने जो कुछ भी कहा हा वो आपको हैरान कर देगा। आसिम ने लिखा था, ''हां, वास्तव में हम दोनों अपनी-अपनी धार्मिक मान्यताओं के लिए अपने प्यार का बलिदान देने के लिए सहमत हुए। हम दोनों 30+ हैं और हमें ये परिपक्व निर्णय लेने का पूरा अधिकार है और हमने ऐसा किया।
हमने अपने पर्सनल सफर को स्वीकार करते हुए बेहद प्यार से अलग होने का फैसला किया है। हिमांशी और हमारे अलग अलग रास्ते के लिए सम्मान है। हां वास्तव में मैंने उससे हमारे अलग होने का असली कारण लिखने के लिए कहा था। आप सभी से अनुरोध है कि हमारी निजता का सम्मान करें।"
अपने ब्रेकअप की घोषणा करते हुए, हिमांशी ने अपने बयान में लिखा, "हां, हम अब साथ नहीं हैं, हमने जो भी समय एक साथ बिताया है वह बहुत अच्छा रहा है लेकिन अब हमारी एकजुटता खत्म हो रही है।
हमारे रिश्ते का सफर बहुत अच्छा रहा और हम अपनी जिंदगी में आगे बढ़ रहे हैं।'' आसिम और हिमांशी का जो चैट लीक हुआ है उसमें साफ समझ आ रहा है कि दोनों एक दूसरे से सिर्फ धर्म को लेकर अलग हो रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











