सिद्धार्थ शुक्ला के अंतिम संस्कार में बारिश में रोते दिखे असिम रियाज, फैंस ने कहा- सच्चा दोस्त
टीवी एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला के निधन से बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री में शोक का माहौल है। बताया जा रहा है सिद्धार्थ शुक्ला की मौत हार्ट अटैक आने से हुई। सिद्धार्थ शुक्ला की मौत की ख़बर के बाद से टीवी और बॉलीवुड स्टार संवेदनाएं व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि दे रहे हैं। शुक्रवार को अंतिम संस्कार के दौरान सिद्धार्थ शुक्ला के कई करीबी दोस्त श्मशान पर उनकी आख़िरी यात्रा में शामिल हुए।
इनमें असीम रियाज़, शहनाज़ गिल, अली गोनी, अभिनव शुक्ला समेत कई लोग शामिल थे। सोशल मीडिया पर सिद्धार्थ शुक्ला के अंतिम संस्कार के दौरान कई तस्वीरें वायरल हो रही हैं जो काफ़ी दर्दनाक है। इनमें से एक पिक्चर सिद्धार्थ के दोस्त असीम रियाज़ की भी है।

सिद्धार्थ शुक्ला की मौत की ख़बर मिलते ही सबसे पहले असीम रियाज़ ही सिद्धार्थ के घर पर पहुँचे थे। असीम को ओसीवारा श्मशान पर भी दुख में रोते हुए देखा गया था। बिग बॉस 13 में असीम सिद्धार्थ के साथ थे। उन्हें भारी बारिश में श्मशान की सीढ़ियों पर रोता हुआ देखा गया था।
इस तस्वीर को देखने के पता चलता है कि असीम काफ़ी ज़्यादा दुखी हैं। उनकी यह तस्वीर सोशल मीडिया पर काफ़ी वायरल हो रही है।

दोस्त से बने जानी दुश्मन
जैसा कि हमने बताया सिद्धार्थ और असीम बिग बॉस सीज़न 13 में साथी रहे थे। शुरुआत में सिद्धार्थ और असीम काफ़ी अच्छे दोस्त थे। लेकिन जैसे जैसे शो आगे बढ़ा दोनों की दोस्ती दुश्मनी में बदल गई।

बिग बॉस ख़त्म होने के बाद दोनों सितारें एक दूसरे से नहीं मिले
बिग बॉस के घर में दोनों की खूब लड़ाई होने लगी। इन लड़ाई के चलते दोनों को खूब सुर्खियों भी मिल रही थीं। बिग बॉस ख़त्म होने के बाद दोनों सितारें एक दूसरे से नहीं मिले, लेकिन मौत की ख़बर मिलते ही सिद्धार्थ के घर में सबसे पहले असीम ही पहुंचे।

क्या असीम को पहले हो गया था आभास
असीम रियाज़ की सोशल मीडिया अकाउंट से पता चलता है कि उन्हें पहले ही किसी अनहोनी का आभास हो गया था। इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर करते हुए उन्होंने लिखा कि पता नहीं आज क्यों अच्छा नहीं लग रहा है। काफ़ी कमजोरी सी महसूस हो रही है। उन्होंने यह पोस्ट सिद्धार्थ शुक्ला की मौत से ठीक एक दिन पहले किया था। उनकी यह पोस्ट भी खूब शेयर हो रही है।

शहनाज गिल की हालत ठीक नहीं
शहनाज गिल सिद्धार्थ के जाने का गम भूला नहीं पा रहीं। उनका रो रो कर बुरा हाल है। सिद्धार्थ शुक्ला के अंतिम संस्कार में भी वह दो बार बेहोश हुई।


Click it and Unblock the Notifications












