..................... Asim Riaz brother Umar Riaz confirm that he will be the part of Bigg Boss 15 show! आसिम रियाज के भाई उमर रियाज ने ट्वीट करते हुए किया ऐलान - Hindi Filmibeat

आसिम रियाज के भाई उमर रियाज ने ट्वीट करते हुए किया ऐलान, बिग बॉस 15 का बन रहे हैं हिस्सा!

मेगास्टार सलमान खान का दमदार शो बिग बॉस 15 इस वक्त फिर से काफी चर्चा में हैं और इसको लेकर किसी ना किसी तरह की बड़ी जानकारी अक्सर सामने आती रहती है। बीते कुछ दिनों से घर के अंदर जाने वाले सदस्यों के नाम एक एक करके सामने आ रहे हैं और कई लोगों को लेकर अफवाहें भी सामने आई हैँ। लेकिन अब जो नाम हम आपको बताने जा रहे हैं उस प्रतियोगी ने खुद अपना ऐलान किया ट्विटर के माध्यम से कर दिया है।

हम बात कर रहे हैं उमर रियाज की। जी हां.. उमर आसिम रियाज के भाई हैं और इस शो में आने के लिए पूरी तरह से तैयार बैठे हैं। इस बात की चर्चा काफी समय थी और आसिम रियाज इसको लेकर काफी खुश हैं।

bigg boss, umar riaz, बिग बॉस, उमर रियाज

बिग बॉस के घर का हिस्सा बनने को लेकर उमर रियाज ने एक ट्वीट किया है। उन्होने इस ट्वीट में लिखा.. 'दोस्तों ये तय हो गया है कि मैं बिग बॉस 15 के घर में जा रहा हूं। मैं अपने आपको हमेशा से खुशकिस्मत समझता हूं कि आप सभी मुझे सपोर्ट करते हैं।

मैं आशा करता हूं कि बिग बॉस के सफर में भी आप सभी मुझे सपोर्ट करेंगे।' उमर रियाज ने ये पोस्ट करते हुए अपना बड़ा ऐलान किया है। इसके अलावा कई लोगों के नाम लगातार सामने आ रहे हैं जिनमें अक्सा सिंह, शमिता शेट्टी जैसे सितारे शामिल हैं।

हालांकि किसी को लेकर आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है। उमर रियाज की बात करें तो उनके भाई आसिम रियाज बीबी हाउस में रह चुके हैं और वो सेकंड फाइनलिस्ट बने थे। ऐसा लग रहा था कि वो जीत जाएंगे लेकिन सिद्धार्थ शुक्ला ने उनको हरा दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X