बिग बॉस 7- हैवन को याद करके रो पड़े आसिफ!

आसिफ जो कि एक बहुत ही मशहूर मॉडल हैं पिछले शनिवार बिग बॉस के घर से बाहर हो गये। आसिफ बिग बॉस के घर में किसी के भी ज्यादा करीबी नहीं थे और उनकी ज्यादा किसी से पटती भी नहीं थी। आसिफ ने घर से बाहर आने के बाद घर के लोगों को लेकर कई सारी बातें की और साथ ही कहा कि बिग बॉस के घर के अंदर बहुत ही गंदी राजनीती और गुटबंदी चलती है। सभी अपने अपने ग्रुप में रहकर दूसरों को परेशान करते हैं। सलमान द्वारा ये पूछने पर कि वो किसकी ज्यादा करीब थे आसिफ ने कहा कि लड़कियों कोलगता था कि वो उनके साथ फ्लर्ट करने की कोशिश कर रहे हैं। जबकि ऐसा कुछ था ही नहीं। आसिफ को जब सलमान ने कुछ क्लिपिंग्स दिखाई जिनमें बिग बॉस के घर के सदस्य आसिफ के बारे में काफी कुछ बोल रहे थे।

आसिफ ने घर के सदस्यों से बात करते हुए कहा कि उन लोगों एक दूसरे की इज्जत करनी चाहिए और एक दूसरे के साथ अच्छी तरह से पेश आना चाहिए। आसिफ ने गौहर को कहा कि उन्हें लगता है कि आसिफ उनपर लाइन मार रहे हैं लेकिन वो तो उन्हें पिछले सात सालों से जानती हैं तो अगर लाइन मारनी ही होती तो वो सात साल पहले मारते अब क्यों। इसपर गौहर ने कोई जवाब नहीं दिया। आसिफ ने प्रत्युषा को भी जब ये कहा वो इधर की बात उधर करना छोड़ दें और अपना स्टैंड लें तो इसपर प्रत्युषा को बुरा लग गया और उन्होंने आसिफ को कहा कि वो अपने काम से काम रखें। सलमान ने प्रत्युशा को थोड़ा सीरियस होकर कहा कि उन्हें आसिफ से इस तरह बात नहीं करनी चाहिए क्योंकि वो उनसे बड़े हैं और दूसरी बात ये कि आसिफ उन्हें अच्छी सलाह दे रहे हैं।

जब आसिफ सलमान से मिलकर जाने लगे तो सलमान ने उनसे पूछा कि वो सबसे ज्यादा किसे मिस करेंगे। इसपर आसिफ ने घर के डॉग हैवन का नाम लिया और कहा कि वो हैवन को बहुत मिस करेंगे। वो घर का सबसे अच्छा सदस्य है और बहुत अच्छा है। आसिफ की आंखों से आंसू भी निकल पड़े हैवन को याद करके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X