साल 2022 में Urfi Javed की बोल्डनेस ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड, दिशा पाटनी भी हुई फ्लॉप !

Urfi Javed

Urfi Javed Most Search:साल 2022 में अपने स्टाइल के साथ उर्फी जावेद इंटरनेट के साथ गूगल पर छाई रही हैं। इसी का नतीजा है कि उर्फी ने नया रिकॉर्ड कायम कर लिया है। उर्फी जावेद इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव हैं और वह अपने कपड़ों के साथ प्रयोग कर खुद को बोल्ड तरीके से पेश करती हैं। कभी साइकिल की चेन से तो कभी पिन के सहारे खुद को उर्फी स्टाइल करती हैं। उनका यही अंदाज किसी को पसंद आता है तो कोई उन्हें बुरी तरह ट्रोल कर देता है।

हाल ही में उर्फी ने बताया कि उन्हें रेप और मारने की धमकी मिली है। ऐसा उनके साथ कई दफा हो सकता है। लेकिन जैसा कि उर्फी कहती हैं कि आप उन्हें इग्नोर नहीं कर सकते हैं। यही वजह है कि गूगल पर सबसे अधिक सर्च होने वाले लोगों की लिस्ट में उर्फी का नाम शामिल है। गूगल ने मोस्ट सर्च एशियन 2022 की लिस्ट जारी की है।

इस पूरी लिस्ट में उर्फी का नंबर 43 वां है। इसके पीछे बारी आती है अनुष्का शर्मा की। वह 50 वें नंबर पर हैँ। इस पूरी लिस्ट में दिशा पाटनी का नंबर 90 है। सारा अली खान 88 वें नंबर पर अपनी जगह बना पाई हैं। शिल्पा शेट्टी का नंबर 59 पर है। किया आडवाणी 60 पर तो पूजा हेगड़े 56 वें नंबर पर हैं। सोनाक्षी सिन्हा को 53 वां नंबर मिला हुआ है।

आप खुद इस लिस्ट से समझ गए होंगे कि कैसे उर्फी ने बॅालीवुड के साथ एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कई एक्ट्रेस को पीछे छोड़ दिया है। उर्फी की तस्वीरें और उनसे जुड़े न्यूज आर्टिकल गूगल पर लंबी फेहरिस्त मौजूद हैं। उर्फी का यही अंदाज है जो उन्हें सबसे काफी अलग जाकर खड़ा करता है। आपको बता दें कि उर्फी जावेद ने अपने करियर की शुरुआत मेरी दुर्गा, बेपनाह जैसे टीवी शो से की थी। बिग बॅास ओटीटी में भी वह अपने बेबाक रवैये से छाई हुई थीं। लेकिन जल्द ही शो से बाहर हो गईं। वहां से बाहर निकलकर उर्फी जावेद ने फैशन और स्टाइल की फील्ड में नई उड़ान भरी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X