'नच बलिए 6' में दिखेंगे टीवी के अजय-काजोल यानी आशुतोष-रेणुका!
टीवी के चर्चित डांस रियलिटी शो में से एक है स्टार प्लस का 'नच बलिए' शो, जिसके छठें संस्करण की सुगबुगाहट शुरू हो चुकी है। शो को लेकर हमेशा से ही काफी उत्सुकता बनी रहती है क्योंकि इस शो की विशेषता रही है कि इस शो के प्रतिभागी अपने जोड़ों के साथ स्टेज पर परफार्म करते हैं।
कहा जा रहा है चैनल वालों ने शो की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए टीवी और फिल्मी दुनिया के चर्चित चेहरों से संपर्क किया गया है जिसमें से एक चहेता जोड़ा है फिल्म अभिनेता आशुतोष राणा का और अभिनेत्री रेणुका शहाणे का।

खबर आ रही है कि कार्यक्रम वालों ने शो के लिए आशुतोष राणा और रेणुका शहाणे से संपर्क किया है। हालांकि उन्होंने अभी कुछ भी स्पष्ट नहीं किया है।
इसके अलावा खबर यह भी है कि कार्यक्रम के छठे संस्करण के लिए मोहित रैना, विवैन डीसेना, नकुल मेहता, भारतीय कनाडाई अभिनेत्री सन्नी लियोन, शैफ कुणाल कपूर, 'मास्टर शैफ इंडिया 2' के विजेता रिपुदमन हांडा, पूर्व भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी सौरभ गांगुली, शब्बीर अहलूवालिया, राकेश बपत से उनकी पत्नियों या साथियों के साथ शो में शामिल होने के लिए संपर्क किया गया है।
गौरतलब है कि इस साल की शुरुआत में 'नच बलिए 5' खत्म हुआ था और जय भानुशाली व उनकी पत्नी माही विज इसके विजेता रहे। मालूम हो कि नॉन डांसर रेणुका शहाणे ने झलक दिखला जा सीजन 4 से टीवी पर वापसी की थी। लेकिन वह जल्द ही शो से आउट हो गयी थीं। मौजूदा समय में रेणुका-आशुतोष को शादी से दो बेटे हैं।कल्चरल टीवी मैगजीन 'सुरभि' से सुर्खियों में आने वाली रेणुका ने जब 'झलक दिखला जा' के साथ टीवी की दुनिया में वापसी की थी तो उन्होंने कहा था कि 'जब मुझे "झलक दिखला जा" का ऑफर मिला, तो पहले मैंने ना कह दिया था, क्योंकि मुझे डर था कि मैं कैसा नाचूंगी, लेकिन फिर मैंने सोचा क्यों ना अपने इस डर पर जीत पाई जाए और मैंने हां कह दी। थी।
लेकिन नॉन डांसर रेणुका जल्द ही शो से बाहर हो गयी थी लेकिन अब एक बार फिर से रेणुका को डांस के ही रियलिटी शो से टीवी पर वापसी का मौका मिला है देखते हैं इस बार वह क्या करती हैं?


Click it and Unblock the Notifications











