उर्फी के बाद अब इस हसीना ने बदन पर लपेटे यूनिवर्स थीम, शीशे के सामने ली बोल्ड सेल्फी

Tridha Choudhary Bold Photo: मनोरंजन जगत की बोल्ड एक्ट्रेस में से एक मानी जाती है 'आश्रम' की बबीता यानी त्रिधा चौधरी उनके लुक आए दिन सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। एक फोटो से लोगों का मन भरता नहीं है कि दूसरी फोटो सामने आ जाती है जिससे फैंस का दिल और जोरों से धड़कने लग जाता है। हाल ही में उनका एक और लुक सामने आया है, जिसे देखकर तो लोगों आहें भरने पर मजबूर हो रहे हैं और हर कोई उनके हुस्न की तारीफ करता नजर आ रहा है।
त्रिधा का हॉट अंदाज
त्रिधा चौधरी ने हाल ही में एक फोटो शेयर की है, जिसमें उन्होंने एक बार फिर से कातिलाना अंदाज दिखाया है। उन्होंने जो इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर की है, उसमें उन्होंने ब्लैक कलर की शिमरी ट्रांसपैरेंट ड्रे पहनी है। इस ड्रेस के नीचे उन्होंने ब्लैक रंग का ही बॉडीसूट पहना हुआ है। इस फोटो में त्रिधा का खूबसूरत फिगर साफ नजर आ रहा है। उनकी ये तस्वीर फैंस को अपना दीवाना बना रही हैं। एक्ट्रेस ने अपने इस लुक को मिरर सेल्फी के साथ दिखाया है। उनका ये लुक काफी कातिलाना लग रहा है।
त्रिधा के बारे में
त्रिधा चौधरी मुख्य रूप से बंगाली, तेलुगु और हिंदी फिल्मों में दिखाई देती हैं। साल 2011 में त्रिधा ने कलकत्ता टाइम्स फ्रेश फेस का खिताब जीता था। 2013 में उनकी पहली फिल्म आयीं जिसका नाम 'मिशावर रावोश्'यो था, इस फिल्म का निर्देशन श्रीजीत मुखर्जी द्वारा किया गया था। 14 मार्च 2016 को त्रिधा टीवी चैनल स्टार प्लस के शो 'दहलीज' में अपना टेलीविजन डेब्यू किया था। उन्होंने आरिफ जकारिया के साथ वेब सीरीज 'स्पॉटलाइट' पर काम किया जो साल 2017 में रिलीज की गयी थी। साल 2020 में एक्ट्रेस त्रिधा अमेजन प्राइम वीडियो की वेब सीरीज 'बैंडिश बैंडिट्स' और एमएक्स प्लेयर की ओरिजिनल वेब सीरीज 'आश्रम' में दिखाई दीं और इस वेब सीरीज ने त्रिधा की किस्मत को रातों-रात चमका दिया, उन्हें आज भी लोग 'आश्रम' की बबिता के नाम से जानते हैं, जो निराला बाबा से प्यार कर बैठी थी और उनके लिए कुछ भी करने को तैयार थी। त्रिधा का बबिता रूप आए दिन सोशल मीडिया पर वायरल होता रहता है।


Click it and Unblock the Notifications