डायरेक्टर ने मुझे क्लीवेज दिखाने और थाई एक्सपोज वाले कपड़े पहनने को बोला, ये सुनकर मैं हैरान हो गई

By Filmibeat Desk

आश्नम वेब सीरीज की एक्ट्रेस प्रीति सूद ने खुद के साथ हुए कास्टिंग काउट का खुलासा किया है। कास्टिंग काउच फिल्म इंडस्ट्री के लिए आम है। कई एक्ट्रेसेस इसका किस्सा शेयर कर चुकी हैं। वहीं अब एक्ट्रेस प्रीति सूद ने एक इंटरव्यू में कास्टिंग काउच पर खुलासा किया है। आपको बता दें कि निर्देशक प्रकाश झा की वेब सीरीज आश्रम में प्रीति सूद ने खास भूमिका से पहचान बनाई है।

बॅाबी देओल की वेब सीरीज आश्नम में उन्होंने सनोबार की भूमिका निभाई हैं।एक वेब साइट को दिए गए इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि एक फिल्म निर्देशक ने उन्हें क्लीवेज और थाई दिखाने के लिए बोला था। प्रीति सूद ने बताया कि उन्हें काफी कुछ झेलना पड़ा है। वह कहती हैं कि कोई कहता था कि मैं इस रोल के लिए नहीं बनी हूं।

Preeti sood

किसी ने कहा कि मैं इस किरदार के लिए बहुत छोटी या फिर अधिक उम्र की हूं। कई बार इससे अधिक बुरा भी हुआ कि लीड एक्ट्रेसेस से अधिक सुंदर होने के नाते मुझे एक फिल्म से आखिरी मिनट निकाल दिया गया।

अपने साथ हुए कास्टिंग काउच के अनुभव पर प्रीति सूद ने बताया कि पहली मुलाकात में एक फिल्ममेकर ने उन्हें एक्सोज करने के लिए बोल दिया था। प्रीति सूद ने बताया कि मैं जब उस निर्देशक से मिलने गई तो मैंने काफी साधारण कपड़े पहने हुए थे। इसकी वजह ये थे कि मुझे पहले से किसी ने ऐसे कपड़े पहनने के लिए बोला था।

मैं जब मुलाकात के लिए भीतर निर्देशक के पास गई तो मैं हैरान हो गई। उन्होंने क्लीवेज दिखाने और थाई एक्सपोज करने वाले कपड़े पहनने को कहा। मुझे विश्वास नहीं हुआ कि मैं यह सब सुन रही थी। मैं हैरान हुई और वहां से वापस चली गई। प्रीति ने ये भी कहा कि फिल्म इंडस्ट्री में अच्छे लोग भी हैं। जिन्होंने मेरा साथ दिया और मैं करियर में आगे बढ़ रही हूं। बुरे लोगों का साथ छोड़कर अच्छे लोगों के साथ चल रही हूं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X