उतरन की इच्छा टीना दत्ता ने उड़ाया #Metoo का मजाक, यौन उत्पीड़न के बाद ऐसी हरकत !
Recommended Video

उतरन की इच्छा से लोकप्रिय हुईं टीना दत्ता यौन शोषण का शिकार हुईं । उन्होंने कुछ दिन पहले इसका खुलासा किया। डायन टीवी शो में अपने पति की भूमिका निभाने वाले एक्टर मोहित मल्होत्रा पर उन्होंने यौन उत्पीड़न और गलत तरीके से छूने का आरोप लगाया।
महज तीन दिन बाद उन्होंने इस मामले पर अपना एक बयान जारी किया। टीना ने कहा कि वह सारी बातें भुला कर नई शुरुआत कर रही हैं। आईएफटीडीए प्रमुख अशोक पंडित ने टीना के इस फैसले पर सवाल खड़ा किया है। उन्होंने कहा है कि क्या ये सब मजाक था।

एक बार किसी पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने के बाद कोई कैसे कर सकता है। उनका मानना है कि इस तरह की घटना #Metoo के महत्व को कम कर देती हैं। आपको बता दें कि सेट पर इंटिमेट सीन के दौरान मोहित ने टीना को गलत तरीके से छूने की कोशिश की।
टीना ने इस बारे में शिकायत भी की। कई बार प्रोड्क्शन टीम ने मोहित को शिकायत के बाद चेतावनी भी दी। इसके बावजूद मोहित ने अपनी हरकत नहीं रोकी। शूटिंग के दौरान मोहित अपना आपा खोते हुए नजर आए। ऐसी खबर है कि टीना के इस फैसले के पीछे की वजह शो की टीम है।


Click it and Unblock the Notifications











