अभिषेक बजाज संग देर रात सूनसान सड़क पर यूं नजर आईं अशनूर कौर, कैमरा देखते ही छिपाया मुंह...

टीवी इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस अशनूर कौर इन दिनों जमकर चर्चाओं में बनी हुई हैं। बिग बॉस सीजन 19 से जमकर लाइमलाइट बटोरने वाली अशनूर कौर कभी किसी पार्टी में नजर आती हैं या फिर कॉन्सर्ट में। वहीं बीती रात अशनूर कौर, अभिषेक बजाज, नगमा और आवेज दरबार को सुनीधि चौहान के कॉन्सर्ट में स्पॉट किया गया। इस दौरान अशनूर कौर और अभिषेक बजाज के बीच लोगों ने नजदीकियां देखीं।

Ashnoor kaur

अशनूर-अभिषेक के लेटेस्ट वीडियो ने मचाई सनसनी

वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि जहां अशनूर कौर ब्लैक कलर के वनपीस ड्रेस में दिखीं वहीं अभिषेक बजाज व्हाइट शर्ट और ट्राउजर में नजर आए। दोनों के बीच का बॉन्ड तो लोगों ने कॉन्सर्ट में ही देख लिया था। दोनों जहां भी जाते एक साथ ही नजर आते और एक साथ डांस भी करते दिखते, लेकिन इसके अलावा भी दोनों का एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसे देखकर लोग ऐसा समझ बैठे हैं कि क्या दोनों के बीच कुछ चल रहा है ?

सूनसान सड़क पर अभिषेक संग वॉक करती दिखीं अशनूर

एक लेटेस्ट क्लिप इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही है जिसमें देखा जा सकता है कि कॉन्सर्ट खत्म होने के बाद अशनूर कौर और अभिषेक बजाज दोनों मिलकर देर रात सूनसान सड़क पर वॉक करते नजर आ रहे थे। दोनों वॉक करते-करते बातें कर रहे थे। दोनों को देखकर लग रहा था जैसे मानों दोनों क्वालिटी टाइम स्पेंड करने के लिए वॉक कर रहे हों, लेकिन इस क्वालिटी टाइम के बीच पैपराजी ने दखल दे दिया और दोनों को कैमरे में कैद कर लिया। यूं अचानक से पैपराजी को देख अशनूर कौर जरा हिचकिचा जाती हैं कभी वह अपने बाल ठीक करने लगती हैं तो कभी तेज वॉक। उन्हें देखकर लग रहा है जैसे मानों पैपराजी का उस समय वहां आना अशनूर को अच्छा नहीं लगा।

दोनों का ऐसा वीडियो देख लोगों के यूं आए कमेंट्स

दोनों के इस वीडियो को देख जहां एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- लगता है कि दोनों एक दूसरे को पसंद करने लगे हैं। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- वैसे तो ठीक है, लेकिन दोनों की उम्र में काफी बड़ा अंतर है। अशनूर बच्ची है उसे काम पर ध्यान देना चाहिए अभी।

More from Filmibeat

Read more about: ashnoor kaur latest tv news
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X