अभिषेक के टच से अनकंर्फटेबल हुईं अशनूर कौर, कंधे से झटका एक्टर का हाथ, फैन्स बोले- पक्का कुछ बड़ा हुआ है...
टीवी का सबसे चर्चित शो बिग बॉस सीजन 19 भले ही खत्म हो गया हो, लेकिन शो के कंटेस्टेंट आए दिनों चर्चाओं में बने रहते हैं। बता दें कि ऐसा कई मौकों पर देखा गया है कि शो के कंटेस्टेंट या तो किसी पार्टी में नजर आते हैं यो इवेंट में। खासतौर पर लोगों की निगाहें अभिषेक और अशनूर पर रहती हैं। क्योंकि घर के अंदर दोनों की बेहतरीन केमिस्ट्री देखने को मिली थी। अभिषेक के जाने के बाद अशनूर फूट-फूट कर रोई थीं। अशनूर का अभिषेक के लिए इतना उतावलापन देखकर फैन्स को लगने लगा कि शायद ये दोनों घर से बाहर निकलकर एक दूसरे को डेट कर सकते हैं।

अशनूर ने झटका अभिषेक का हाथ
घर से बाहर भी दोनों को कई बार साथ में देखा गया। सुनिधि चौहान के भी कॉन्सर्ट में दोनों की मस्ती देखी गई थी। इसके अलावा भी दोनों को कई बार साथ में देखा जा चुका है। वहीं हाल ही में दोनों एक इवेंट में नजर आए। जहां अभिषेक ने मौका देखते ही अशनूर कौर के कंधे पर हाथ रख दिया, लेकिन अभिषेक का अशनूर के कंधे पर हाथ रखना उन्हें पसंद नहीं आया। अशनूर ने मौका देखते ही अभिषेक का हाथ अपने कंधे पर से हटाया। इस दौरान अशनूर के चेहरे के एक्सप्रेशन भी काफी बिगड़े नजर आए थे।
क्या बढ़ गईं दूरियां...
दोनों के बीच दूरियां और अशनूर का बदला स्वभाव देखकर लोगों को लगने लगा कि कहीं दोनों के बीच कुछ गड़बड़ तो नहीं वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- पक्का कुछ तो बड़ा हुआ है। आपको बता दें कि अशनूर कौर और अभिषेक बजाज की उम्र में बड़ा फासला है। दोनों का साथ में आना और घूमना फिरना अभिषेक की एक्स वाइफ को भी पसंद नहीं आ रहा है। अभिषेक की एक्स वाइफ भी कह चुकी हैं कि अभिषेक को दूरी रखनी चाहिए अशनूर के साथ क्योंकि वो अभी बच्ची है। बता दें कि अशनूर के पिता भी दोनों की इस दोस्ती से खास खुश नहीं हैं।


Click it and Unblock the Notifications











