राम कपूर के प्यार में पड़ी अशनीर ग्रोवर की पत्नी? माधुरी जैन ने खोला राज, बोलीं- मुझे वो...

Madhuri Jain Crush On Ram Kapoor: अशनीर ग्रोवर की पत्नी माधुरी जैन ग्रोवर हाल ही में लॉकअप सीजन 2 से बाहर हो चुकी है। मिड वीक एलिमिनेशन में उनका शो से एग्जिट हो चुका है। शो के दौरान उन्होंने अपनी पॉजिटिविटी से फैंस का दिल जीत लिया और इस दौरान माधुरी का नाम एक्टर राम कपूर के साथ में भी जोड़ा गया। हालांकि अब माधुरी ने खुद इस पर चुप्पी तोड़ दी है।

Madhuri Jain

राम कपूर के साथ लिंकअप की खबरों पर बोली माधुरी

लॉकअप के शो में माधुरी को कई बार सितारों की पर्दे पर दिखने वाली इंटिमेसी से लेकर किसिंग सीन्स के बारे में राम कपूर से सवाल करते हुए देखा गया था। वह राम कपूर से कई बार सवाल करती थी कि जब एक्टर्स हीरोइन के साथ पर्दे पर इंटिमेट होते हैं तो उनकी पत्नियों को कोई दिक्कत नहीं होती है?

कई कंटेस्टेंट्स माधुरी के इन सवालों का मजाक उड़ाते हुए भी नजर आए थे। वहीं दूसरी तरफ पामेला ने दावा कर दिया था कि माधुरी को राम कपूर पर क्रश है और इसी वजह से वह राम से प्यार और इंटिमेसी को लेकर सवाल करती रहती हैं।

लेकिन अब शो से बाहर आने के बाद माधुरी ने खुद इन सवालों के जवाब दिए और बताया कि राम कपूर पर उन्हें क्रश है या नहीं। इस पर बात करते हुए उन्होंने हंसते हुए कहा कि "राम जी बहुत ही अच्छे इंसान है लेकिन हर किसी के दिमाग में यह बात किसने डाल दी है?"

माधुरी ने इस पर आगे बात करते हुए कहा कि "मैं अपनी जिंदगी में बहुत ज्यादा खुश हूं और मैं एक बहुत ही जिज्ञासु इंसान हूं। मैं कई बार राम जी के पास में चीजों को पूछने जाया करती थी, क्योंकि वह हर बात को बहुत अच्छे तरीके से समझते थे और मेरे सवालों का जवाब भी दिया करते थे। बाद में आकांक्षा चमोर भी मेरे कई सारे सवालों का जवाब देने लगे और इसीलिए मैं मजाक किया करती थी कि अब मुझे राम जी को परेशान करने की कोई जरूरत नहीं है। बस बात इतनी सी थी।"

एलिमिनेशन पर बोले और माधुरी के पति अशनीर?

लॉकअप सीजन 2 से बाहर होने के बाद माधुरी ने पति अशनीर ग्रोवर के रिएक्शन के बारे में भी बताया। माधुरी ने बताया कि वह जिस तरीके से शो में आ रही उससे उनके पति काफी खुश है। माधुरी इस पर बताती है कि "वह बहुत खुश है और उन्हें लगता है कि घर में रहते हुए मैंने बहुत ही पॉजिटिविटी फैलाई है। मैं शायद अकेली ऐसी कंटेस्टेंट थी जो बहुत पॉजिटिव रही। जहां बहुत ज्यादा झगड़ा हो रहे थे मैं शांत रहना चुना और नेगेटिविटी से दूरी बना ली थी। सिर्फ लोगों को समझने की कोशिश की थी।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X