Bigg Boss 16 में सफल लोग नहीं जाते हैं, मैंने शो में जाने के लिए मना कर दिया, बासी हो गया है

Ashneer Grover: बिग बॅास 16 टीवी पर अपना 2 महीने का सफर पूरा कर चुका है। शो में इस बार टास्क खतरनाक नहीं है। लेकिन फिर भी सभी कंटेस्टेंट आपसी विवाद के साथ शो को टीआरपी पर लाने का काम कर रहे हैं। इस बार टीवी के कई बड़े नाम टीना दत्ता, शालीन भट्ट, सुंबुल तौकीर खान और साजिद खान को शो में बतौर कंटेस्टेंट शामिल किया गया है। वहीं अब यह खबर सामने आ रही है कि शार्क टैंक इंडिया फेम अशनीर ग्रोवर को बिग बॅास 16 का हिस्सा बनने का प्रस्ताव मिला था।
अशनीर ग्रोवर ने खुद इस बात का खुलासा मीडिया के सामने किया है। याद दिला दें कि ग्रोवर शार्क टैंक के पहले सीजन का हिस्सा थे। दूसरे सीजन में वह नहीं दिखाई देंगे। शार्क इंडिया का टेलीकास्ट होने के बाद अशनीर ग्रोवर की काफी तारीफ हुई। मिली जानकारी अनुसार अशनीर ग्रोवर ने इस पर बात की है। अशनीर ग्रोवर इन दिनों अपनी बुक दोगलापन का प्रमोशन कर रहे हैं।
रेडियो चैनल पर जाकर अशनीर ग्रोवर ने इस पर बात की । अपने बातचीत के दौरान अशनीर ग्रोवर ने कहा कि उन्हें बिग बॅास 16 में आने का प्रस्ताव मिला था। लेकिन अशनीर का मानना है कि केवल असफल लोग ही बिग बॅास में जाते हैं। उन्होंने कहा कि कभी भी किसी सफल इंसान को उन्होंने शो में जाते नहीं देखा। अशनीर ग्रोवर ने कहा कि आप मुझे बिग बॅास में कभी नहीं देख पायेंगे।
उस शो में सफल लोग नहीं जाते हैं। असफल लोग जाते हैं। एक समय था जब मैं शो देखता था। मेरे हिसाब से अब शो बासी हो गया है। अशनीर ने खुलासा किया कि बिग बॅास मेकर्स ने मुझसे संपर्क किया था। मैंने कह दिया सॅारी नहीं हो रहा है। शार्क टैंक इंडिया से बाहर निकाले जाने पर भी अशनीर ग्रोवर ने कहा कि किसी को अफोर्ड करना पैसे से नहीं होता, औकात से होता है। बता दें कि अशनीर ने शार्क टैंक इंडिया में अपने बेबाक अंदाज से काफी लोकप्रियता हासिल की।


Click it and Unblock the Notifications