'सस्ता सलमान खान...' अशनीर ग्रोवर ने प्रतियोगी को डांट लगाते हुए बोला सलमान खान वाला डायलॉग, बुरी तरह ट्रोल

Ashneer Grover

Ashneer Grover copying Salman Khan- सलमान खान का शो बिग बॉस 19 शुरु होते ही अमेजन प्राइम वीडियो पर एक शो आया है जिसका नाम राइज एंड फाल है। इस शो को अशनीर ग्रोवर होस्ट कर रहे हैं।

जी हां, वही अशनीर ग्रोवर जो कि शार्क टैंक के लिए मशहूर हैं और एक बार बिग बॉस में सलमान खान ने उनकी क्लास भी लगाई थी। अशनीर का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो एक प्रतियोगी पर भड़कते हुए नजर आ रहे हैं।

इस वीडियो के सामने आने के बाद लोग हंस रहे हैं और उनको ट्रोल कर रहे हैं। दरअसल इस दौरान अशनीर ने जो बातें बोलीं हैं वो सलमान खान काफी पहले बिग बॉस में बोल चुके हैं। लोगों ने अशनीर को सस्ता सलमान खान कहना शुरु कर दिया है।

अशनीर ने लगाई ऐसे डांट

अशनीर ग्रोवर कह रहे हैं, ''तीन शब्द तुझको बोलने के लिए बोले थे, आई एम सॉरी.. तूने बोला जो उखाड़ना है उखाड़ ले। क्या कर लेगा तू, क्या समझ रहा है तू अपनी हाइट को। मैं एक ही विनती कर रहा हूं, विनती क्या चेतावनी दे रहा हूं। तू जो फिजिकली हुआ ना तो मैं वीकेंड पर नहीं आऊंगा बल्कि वीक के बीच में आकर तेरे को पकड़कर बाहर निकालकर जाऊंगा।'' इसके बाद वो वीडियो प्ले होता है जिसमें सलमान खान ने एक प्रतियोगी को ये बात कही थी और जोरदार डांट लगाई थी। इसके बाद सभी अशनीर को बुरी तरह से ट्रोल कर रहे हैं।

सस्ता सलमान खान...

लोग इस वीडियो के बाद कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। एक ने लिखा है, ''सलमान बनना बहुत मुश्किल है। हाँ उस से अगर तेरी रोज़ी रोटी चल रही है तो भी चलेगा।'' एक ने लिखा, ''सलमान खान की फर्स्ट कॉपी।'' एक ने लिखा, ''सस्ता सलमान खान।'' एक ने लिखा, ''उम्म्मम्म्म्म बन गया है सलमान चल भाग।'' एक ने लिखा, ''बच्चा है तू यार सलमान के सामने।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं। आप भी देखिए ये वीडियो..

More from Filmibeat

Read more about: ashneer grover salman khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X