अशनीर ग्रोवर के फिर बदले सुर, सलमान खान पर भड़के बोले- फालतू का पंगा लेकर कॉम्पिटिशन खड़ा किया उसने...

Ashneer grover

Ashneer grover angry on salman khan: बिजनेसमैन और शार्क टैंक इंडिया के जज रह चुके अशनीर ग्रोवर एक बार फिर चर्चाओं में आ गए हैं। आपको बता दें कि पहले अशनीर ग्रोवर अपने बेबाक बयानों की वजह से चर्चाओं में आए थे। उसके बाद जब सलमान खान ने उन्हें बिग बॉस ओटीटी पर बुलाया तब दोनों के बीच बहस देखने को मिली थी। सलमान खान ने बिना झिझके अशनीर ग्रोवर की क्लास लगा दी थी। उस समय स्टेज पर अशनीर ग्रोवर ने कुछ नहीं लगा, लेकिन अब लंबे समय बाद अशनीर ग्रोवर सलमान खान पर भड़कते नजर आ रहे हैं।

बता दें कि अशनीर ग्रोवर का एक शो आ रहा है। उसके प्रमोशन के लिए अशनीर ग्रोवर एक इवेंट में शामिल हुए थे। इस इवेंट का एक वीडियो वायरल हो रहा है जहां वह सलमान खान को लेकर सवाल जवाब करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में अशनीर ग्रोवर कहते सुनाई दे रहे हैं कि फालतू में पंगा लेकर कॉम्पिटिशन खड़ा किया उसने मैं शांति से गया था जब मुझे बुलाया गया था तब। अब ड्रामा करो कि मैं तो आपसे मिला ही नहीं। मैं अपका नाम तक नहीं जानता। अबे जब नाम नहीं जानता तो बुलाया ही क्यों। तुमने मुझे क्यों फोन किया था ?

अशनीर ग्रोवर यहीं नहीं रुके उन्होंने आगे कहा कि- और एक बात मैं बता देता हूं। तुम मेरी कंपनी में ब्रैंड एम्बेस्डर हो तो ऐसा नहीं हो सकता कि तुम मुझसे मिला ना हो। मुझसे बिना मिले ही तुम ब्रैंड एम्बेस्डर बन गए। मैं भी कमिनों की तरह की कंपनी चलाता था। सब कुछ मेरे माध्यम से जाना जाता था।

अशनीर ग्रोवर ने कहा कि पहले वह फोटो खिंचवाने से चूक गए थे, लेकिन अशनीर ग्रोवर ने जो कुछ भी कहा उसके बाद उन्होंने पहले सलमान खान से माफी मांगी थी बिग बॉस के सेट पर फिर अचानक से अशनीर ग्रोवर के बदले सुर सुन सलमान खान के फैन्स भी अब अशनीर ग्रोवर पर भड़क रहे हैं।

More from Filmibeat

Read more about: salman khan ashneer grover
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X