वीना मलिक का जन्मदिन सेलेब्रेट करेंगे अश्मित
बिग बॉस में अश्मित पटेल और पाकिस्तानी हॉट मॉडल एवं अभिनेत्री वीना मलिक के चर्चे तो आपने खूब सुने होंगे। शो खत्म हुआ और वे पर्दे से गायब हो गए। दोनों के बीच क्या रिश्ता है, इसकी पुष्टि भी दोनों में से किसी ने नहीं की, लेकिन कुछ तो है, शायद तभी अश्मित टेलीविजन रियल्टी शो के सेट पर वीना मलिक का जन्मदिन मनायेंगे।
इंडिया टी वी पर क्रिकेट के रियल्टी शो “बिग टॉस'' का प्रसारण हो रहा है। इस कार्यक्रम में अभिनेत्री अमीषा पटेल के भाई अश्मित भी आ रहे हैं। लेकिन इस बार खास मौका होगा वीना मलिक के जन्मदिन का।
26 फरवरी को वीना का जन्मदिन है। उनके जन्म दिन को सेलेब्रैट करने के लिए बतौर एक मेहमान आ रहे हैं। हालाँकि ये बात अलग है की दोनों ही इस रिश्ते को मानने के लिए तैयार नहीं। जाहिर है दोनों के बीच की करीबियां कितनी गहरी हैं, इसका अंदाज़ा आपको इस शो में हो जाएगा, लेकिन अगर बिग बॉस के एपिसोड को वापस पलट कर देखें, तो यह शो दोनों को काफी करीब ले आया है।
हम आपको याद दिला दें कि अश्मित पटेल के जन्मदिन पर वीना मलिक एक खास मेहमान के रूप में दिख रही थीं। अश्मित-वीना कई जगह साथ-साथ ही दिखे।


Click it and Unblock the Notifications











