बिग बॉस के घर में अश्मित मोस्ट फेवरिट

इस दिन कनफेशन रूम में वीना मलिक को बुलाकर बिग बॉस ने एक सीक्रेट टास्क दिया और वो ये कि घर में रहने वाला कौन सा लड़का लड़कियों के बीच सबसे ज्यादा मशहूर है। लड़कियों की पसंदगी की इस लिस्ट में सबसे ऊपर अश्मित पटेल का नाम आया।
अब टास्क ये था कि लड़कियों के अपने फेवरिट अश्मित को कभी भी अकेले नहीं छोड़ना था। यानी पूरे वक्त उनके साथ में रहना था। हद तो तब हो गई जब साक्षी टास्क के मुताबिक अश्मित के पीछे पीछे बाथरूम में भी पहुंच गईं। हालांकि साक्षी को ये सब करना काफी अजीब लग रहा था पर घर में रहने के लिए ये सब तो करना ही पड़ता है।


Click it and Unblock the Notifications