अश्मित करेंगे शो होस्ट

खबर है कि वे जल्द ही एक ऐसे शो को होस्ट करने जा रहे हैं जिसमें वह 13 लडकों को लडकियों से फ्लर्ट करने की तरकीब सुझायेंगे। सुपरस्टुड नामक शो की शुरुआत की जा रही है। और उस शो में वह 13 लोगों को फ्लर्ट करने के आर्ट सिखायेंगे। उन्होंने कहा है कि इसमें उन प्रतिभागियों को अलग अलग तरह की महिलाओं के साथ फ्लर्ट करने के गुर सिखाये जायेंगे।
इस शो में जीतनेवाले प्रतिभागी को विदेश की यात्रा के टि्रप पर ले जाया जायेगा। खबर है कि यह शो यूटीवी पर शुरू किया जा रहा है। लगभग 13 हफ्तों तक इस शो का प्रसारण किया जायेगा। इस बारे में खुद अश्मित कहते हैं कि उन्हें इस बार इस तरह के शो को होस्ट करने में मजा आ रहा है। शो के माध्यम से मुझे कई नई चीजे भी जानने को मिल रही हैं।
;

Click it and Unblock the Notifications











