इमरान खान के मेकअपमैन से अश्मित की अनबन

By Priya Srivastava

Ashmit Patel
अमिषा पटेल के भाई और बिग बॉस 4 के प्रतिभागी रह चुके अश्मित इन दिनों फिर से चर्चा में है। इसकी वजह है कि उन्होंने एक नया शो होस्ट करना शुरू किया। कोई कितनी भी कोशिश कर ले। यह बात बिल्कुल सही है कि इंसान की फितरत कभी नहीं बदलती। यही वजह है कि अश्मित भी अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं।

खबर है कि उन्होंने अपनी बुरी आदत के अनुसार इमरान खान के मेकअप मैन विक्की से लड़ाई कर ली। गौरतलब है कि विकी न सिर्फ इमरान खान के मेकअप मैन हैं, बल्कि उनके करीबी दोस्तों में से भी एक है। अश्मित ने मार पीट कर विक्की की नाक तोड़ दी है। खबर है कि अश्मित ने शनिवार को यह हरकत की।

किसी क्लब में दोनों में भिड़ंत हुई। इस बार फिर अश्मित की मासूका वीना मलिक ही लड़ाई का कारण बनी। वीना और विक्की में किसी बात को लेकर बहस हुई और अश्मित ने विक्की को थप्पड़ लगा दिया। इसके बाद अश्मित के कई दोस्तों ने लड़ाई करनी शुरू कर दी। विक्की की गर्लफ्रेंड ने तुरंत विक्की को अस्पताल पहुंचाया।

वहां मौजूद सूत्रों ने बताया कि अश्मित एक निहायत बिगड़े किस्म के व्यक्ति हैं, और उस दिन भी वह गुस्से में थे। बहरहाल अब तक विक्की की हालत में सुधार नहीं है। गौरतलब है कि इससे पहले सोहेल खान और अश्मित ने मिल कर भी सिकंदर खेर की धुलाई की थी। जिसके बाद अनुपम खेर ने उनके खिलाफ रिपोर्ट भी लिखवाई थी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X