टीवी की इस एक्ट्रेस ने एकता कपूर की खोल डाली पोल! बोलीं- एक वक़्त था जब वो...

Ashita Dhawan On Ekta Kapoor: अशिता धवन टीवी की एक जानी-मानी एक्ट्रेस है। उनका काफी सारे सीरियल्स में भी देखा जा चुका है। ये रिश्ता क्या कहलाता है, इमली और बिदाई जैसे शोज में वह नजर आ चुकी हैं। बता दें कि एक्ट्रेस को इंडस्ट्री में तकरीबन 20 साल हो चुके हैं। इस दौरान उन्होंने काफी उतार चढ़ावों का भी सामना किया है। लेकिन अब हाल ही में उन्होंने एकता कपूर के लिए कुछ ऐसा कह दिया जो काफी हैरान कर देने वाला है।
अशिता धवन ने इंडिया फॉर्म के साथ बातचीत के दौरान टीवी इंडस्ट्री में काम करने के स्टाइल को लेकर बात की। साथ ही एक्ट्रेस ने उन दोनों को भी याद किया जब एक्टर्स के पास में काम करने के लिए कोई भी फिक्स टाइम नहीं हुआ करता था। उनसे कई घंटे तक लगातार काम करवाया जाता था।
अशिता धवन ने इस पर बात करते हुए कहा कि "हम तब बिना ब्रेक के लगातार काम किया करते थे। हम घर पर भी नहीं जाते थे। लेकिन अब काफी चीजें बदल चुकी हैं। अब सही शेड्यूल के साथ में काम होता है। इससे हमें अपने और अपने परिवार के लिए वक्त मिलता है और यह बहुत अच्छा भी है।"
अशिता धवन ने आगे बात करते हुए कहा कि "अभी तक टीवी इंडस्ट्री में सब कुछ अच्छा नहीं हुआ। यहां पर सबसे बड़ी दिक्कत तो यही है कि एक सटीक स्क्रिप्ट नहीं होती। स्क्रिप्ट को मंजूरी मिलने में भी वक्त लगता है। जिसके चलते क्रिएटिविटी पर भी काफी असर पड़ता है। अगर स्क्रिप्ट पर आगे से मंजूरी वक्त पर मिल जाए तो हम लोग कंटेंट को और बेहतर तरीके से दर्शकों तक ले जा पाएंगे।"
अशिता धवन आगे बताती है कि इंडस्ट्री में बजट की भी दिक्कत होती है। एक्ट्रेस ने कहा कि बिना किसी रूकावट के हम काम करते हैं और इसके बावजूद भी बजट के लिए हमें भीख मांगनी पड़ती है। ऐसा लगता है कि कोई सब्जी मंडी है। इस दौरान एक्ट्रेस ने एकता कपूर का भी जिक्र किया।
अशिता धवन ने इस पर बात करते हुए कहा कि एक वक्त हुआ करता था जब एकता मैम स्टार्स को घर, कार से लेकर फार्महाउस तक खरीदने के पैसे दे दिया करती थी। लेकिन आज के वक्त में दिन-रात काम करने के बावजूद भी अभिनेता एक ऑल्टो कर नहीं खरीद पाता है। इसी के चलते बहुत बुरा लगता है।
अशिता धवन ने आगे बात करते हुए कहा कि आज के वक्त में अभिनेता बड़ी संख्या में हो चुके हैं और बहुत सारे प्लेटफार्म पर कंटेंट भी बनता है। चैनल लगातार बजट में काम करने के लिए एक दूसरे के कंपटीशन करने लग जाते हैं। इसके चलते अभिनेता और क्रिएटर ही सबसे ज्यादा नुकसान उठाते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











