..................... Ashish Mehrotra To Be Part Of Khatron Ke Khiladi 14 Post His Exit From Anupamaa - Hindi Filmibeat

रातों-रात Aashish Mehrotra ने क्यों छोड़ा Anupamaa? असली वजह आखिरकार आ ही गई सामने

Aashish Mehrotra

Aashish Mehrotra quits Anupamaa: स्टार प्लस के सुपरहिट शो अनुपमा में तोशु का किरदार निभाने वाले आशीष केदार ने अब इस शो छोड़ दिया है। एक्टर के अचानक शो से बाहर होने से अनुपमा के सभी फैंस को तगड़ा झटका लग गया है। लेकिन क्या आपको पता है आशीष ने शो क्यों छोड़ा है?

अनुपमा में निगेटिव रोल निभाने वाले आशीष मेहरोत्रा, शो में लीड कैरेक्टर के बेटे का रोल निभा रहे थे। ये कैरेक्टर काफी बिगड़ा हुआ है और गलत आदतों में पड़ा हुआ है। तोषू जो अनुपमा और वनराज का सबसे बड़ा बेटा है, वो बात-बात पर अपनी मां की बेइज्जती करता है और उसे नीचा दिखाने का कोई मौका नहीं छोड़ता है। लेकिन आशीष ने अब इस कैरेक्टर को अलविदा कह दिया है।

आशीष मेहरोत्रा ने अपने सोशल मीडिया पर एक लंबा इमोशनल पोस्ट किया। पोस्ट में को-एक्टर्स रूपाली गांगुली, गौरव खन्ना, मुस्कान बामने और अन्य के साथ उनकी कई फोटोज शामिल हैं। उन्होंने कैप्शन में बताया कि कैसे तोशू की जर्नी इतने उतार-चढ़ाव से भरी रही है और उन्होंने अपने किरदार की जर्नी के हर स्टेप का भरपूर आनंद लिया है।

अपने अलविदा नोट में, आशीष ने अब एक अलग अवतार या अपने 'असली रूप' में देखे जाने का जिक्र किया। इस खबर के साथ ही कलर्स टीवी के खतरों के खिलाड़ी 14 और बिग बॉस ओटीटी 2 में एक्टर की भागीदारी को लेकर अटकलें सामने आने लगीं।

अब कुछ सूत्रों के हवाले से खबर आई है कि एक्टर को स्टंट बेस्ड रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 14' के लिए चुना गया है और वह इस सीजन में शो में हिस्सा लेंगे। सूत्रों ने बताया है- 'हां, आशीष को 'खतरों के खिलाड़ी 14' के लिए चुना गया है और वह जल्द ही कॉम्पटीशन के लिए उड़ान भी भरेंगे।'

आशीष के बारे में बात करें तो, वह अपनी ऑन-स्क्रीन मां रूपाली गांगुली के बेहद करीब रहे हैं और अक्सर ऑफ-स्क्रीन उनके बीच के प्यारे बंधन के बारे में बात करते रहे हैं।

Read more about: ashish mehrotra
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X