पर्दे में निभाए संस्कारी रोल, असलियत में निकला हैवान! एक्टर ने लड़की को घर पर बुलाया फिर बाथरूम में ले जाकर...

Ashish Kapoor

TV Actor Ashish Kapoor Arrested: फेमस टीवी सीरियल्स 'सरस्वतीचंद्र', 'देखा एक ख्वाब' , 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' और 'मोलक्की रिश्तों की अग्निपरीक्षा' से पहचान बनाने वाले एक्टर आशीष कपूर पर गंभीर आरोप लगे हैं। उन पर एक महिला ने रेप का आरोप लगाया है। यह घटना पिछले महीने दिल्ली में एक हाउस पार्टी के दौरान हुई बताई जा रही है।

इंस्टाग्राम पर हुई थी मुलाकात

रिपोर्ट्स के मुताबिक, महिला और आशीष कपूर की मुलाकात इंस्टाग्राम पर हुई थी। इसके बाद महिला को एक दोस्त की पार्टी में बुलाया गया, जहां वॉशरूम के अंदर उसके साथ जबरदस्ती की गई।

पुलिस ने की गिरफ्तारी

इंडियन एक्सप्रेस की खबर के अनुसार, डीसीपी (नॉर्थ) राजा बंठिया ने आशीष कपूर की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने पहले उनकी मूवमेंट दिल्ली से गोवा और फिर पुणे तक ट्रैक की। आखिरकार 3 सितंबर को उन्हें पुणे से अरेस्ट किया गया।

महिला के बयान में बदला हुआ दावा

शुरुआत में महिला ने कहा था कि पार्टी में आशीष कपूर, उनके एक दोस्त और दो अन्य लोगों ने मिलकर उसके साथ गलत किया। बाद में उसने बताया कि एक महिला ने भी उसे मारा। लेकिन बाद में अपने बयान में बदलाव करते हुए पीड़िता ने कहा कि केवल आशीष कपूर ने उसके साथ रेप किया। इसी आधार पर पुलिस ने केस को गैंगरेप से बदलकर सिर्फ रेप में बदल दिया।

FIR और कोर्ट की सुनवाई

11 अगस्त को महिला ने आशीष कपूर, उनके दोस्त, दोस्त की पत्नी और दो अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई थी। 18 अगस्त को उसने बयान बदलते हुए कहा कि सिर्फ कपूर और उनके दोस्त ने रेप किया और एक महिला ने उस पर हमला किया। बाद में 21 अगस्त को कपूर के दोस्त और उसकी पत्नी को अग्रिम जमानत मिल गई।

CCTV और गवाहों का दावा

पुलिस के मुताबिक, सीसीटीवी फुटेज और गवाहों ने बताया कि पार्टी के दौरान आशीष कपूर और महिला वॉशरूम में गए थे। जब वे देर तक बाहर नहीं आए तो बाकी लोगों ने दरवाजा खटखटाया। इसके बाद वहां झगड़ा हुआ और मामला सोसाइटी गेट तक पहुंचा। पीड़िता का कहना है कि इस दौरान दोस्त की पत्नी ने उसे पीटा। पुलिस ने बताया कि उसी महिला ने PCR कॉल भी की थी।

More from Filmibeat

Read more about: tv actor
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X