'काम देंगे, पर बदले में क्या दोगी?', जब इस टीवी एक्ट्रेस के सामने लीचड़ लोगों ने रखी घिनौनी डिमांड!
Ashi Singh Casting Couch: फिल्मों से लेकर टीवी इंडस्ट्री में कई बार हसीनाओं के साथ में कास्टिंग काउच होता है। काफी सारी हसीनाएं तो इस पर खुलकर बात भी करती हैं। अब इसी बीच अलादीन जैसे हिट शोज में काम करने वाली टीवी एक्ट्रेस आशी सिंह ने भी इस पर खुलकर बात की।

आशी सिंह ने हाल ही में बताया कि उन्हें कई बार फेक कॉल्स आ चुके हैं और यहां पर लोगों ने उनसे पैसे लूटने के लिए भी ऑडिशन के लिए बुलाया है। लेकिन कई बार लोग ओछी बातें भी करते हैं। हालांकि एक्ट्रेस उन्हें भाव नहीं देती है और वहां से निकल जाती हैं।
कास्टिंग काउच पर खुलकर बोलीं आशी सिंह
टेली मसाला के साथ हाल ही में बातचीत के दौरान आशी सिंह ने खुलासा किया कि "कास्टिंग काउच होता है और काफी सारे लोग हैं, जो इसके शिकार रह चुके हैं। वही काफी लोगों के लिए यह सब कुछ नॉर्मल भी होता है।"
आशी सिंह की माने तो उन्हें भी इस तरीके के लोग मिल चुके हैं और ऐसा कई बार करियर की शुरुआत में ही होता है। जब आपको इंडस्ट्री के बारे में कुछ ज्यादा जानकारी नहीं होती है।
शुरू-शुरू में आशी सिंह को मिले लीचड़ लोग
इस पर बात करते हुए अभिनेत्री ने कहा कि "मैं शुरू शुरू में इतने सारे लोगों से मिलती थी की बहुत सारे लोग ऐसे भी मिले। अब मैं काफी सारे अच्छे लोगों से जुड़ी हुई हूं और मुझे जब भी डाउट होता है तो मैं पूछ लेती हूं। जानकारी भी ले लेती हूं।"
आशी सिंह इस पर आगे बात करते हुए कहती है कि "आप जब 50 जगह पर जाते हो और उसमें से 10 लीचड़ टाइप के लोग वहां पर मिल जाते हैं जो कहते हैं कि हम तो आपको काम देंगे लेकिन आप बदले में हमें क्या दोगी। इस पर मैं तो कह देता हूं कि टैलेंट है मुझमें मैं काम करके दूंगी।"
सबकुछ दांव पर नहीं लगा सकती एक्ट्रेस
अभिनेत्री ने इस पर आगे बात करते हुए बताया कि "ऐसे लोग अक्सर जवाब में रहते हैं कि आपको तो पता है कि इंडस्ट्री में किस तरीके से काम होता है। तो मेरा जवाब यही होता है कि होता होगा क्योंकि यह सब करना पड़े तो मैं इस इंडस्ट्री में काम ही नहीं करूंगी। मुझे इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता है। मैं इसके लिए पूरी तरह तैयार नहीं की अपना सब कुछ दांव पर लगाकर काम करूं। मुझे इस हद तक जाना ही नहीं है।"


Click it and Unblock the Notifications