जब आशा नेगी के साथ भरे इवेंट में हुआ था ऊप्स मोमेंट, ड्रेस पर पीछे लग गया बड़ा सा स्पॉट

sha Negi Oops Moment

Asha Negi Oops Moment: आशा नेगी टीवी की एक मशहूर एक्ट्रेस है और आपको बता दें कि उनको वेब सीरीज हनीमून फोटोग्राफर में भी कुछ वक्त पहले देखा गया था। अब हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने अपनी लाइफ के ऊप्स मोमेंट को लेकर बात की। यहां पर उन्होंने बताया कि पिछले साल उनके साथ में कुछ ऐसा हो गया था कि उनको एक इवेंट से जल्दी भागना पड़ा।

इंस्टेंट बॉलीवुड के साथ आशा नेगी ने बातचीत के दौरान उप्स मोमेंट को लेकर शेयर किया और बताया कि "पिछले साल Jio Mami इवेंट में मैंने रेड कलर का गाउन पहना हुआ था। शायद वह सिल्क का था और पता नहीं मुझे याद नहीं है कि मैं कहां पर बैठ गई थी। लेकिन पीछे मेरी ड्रेस पर एक बड़ा सा दाग लग गया और जैसे कुछ गीला सा दाग़ हो।"

आशा नेगी ने इस पर आगे बात करते हुए बताया कि "लेकिन वो दाग गीला नहीं था। अगर गीला होता तो सूख जाता। लेकिन मुझे यह नहीं पता कि यह कौन सा तेल था या फिर कुछ और था। मैं वैसे ही अपने गाउन को पकड़े खड़ी रही और ऐसा लगा कि ठीक है अब मुझे यहां से जाना पड़ेगा। मैंने जल्दी से सबसे मुलाकात की।"

एक्ट्रेस ने बताया कि "हम ओपनिंग सेरेमनी के लिए वहां पर बैठे रहे और बाद में मैं वैसे ही गाउन पड़े खड़ी रही। फिर मैंने सबको बाय बोला और वहां से निकल गई।" जानकारी के लिए आपको बता दें कि आशा नेगी ने मशहूर अभिनेता रित्विक धनजानी को डेट किया था और बाद में दोनों का ब्रेकअप हो गया था।

More from Filmibeat

Read more about: asha negi
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X