हीरोइन बनना है तो ये सब करना पड़ेगा…, 20 साल की इस हसीना का किया गया था ब्रेनवॉश

Asha Negi

Asha Negi Casting Couch: अक्सर फिल्म इंडस्ट्री से लेकर टीवी इंडस्ट्री में सुनने को मिलता है कि सितारों के साथ में कास्टिंग काउच हुआ है। काफी सारी हसीनाएं तो इस पर खुलकर बात भी करती हैं। आज हम आपको एक ऐसी ही एक्ट्रेस के बारे में बताने वाले हैं जिसके साथ 15 साल पहले कास्टिंग काउच का मामला हुआ। दरअसल हम बात कर रहे हैं टीवी एक्ट्रेस आशा नेगी की।

आशा नेगी ने काफी सारे टीवी शो और ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी काम किया है। हाल ही में Hautterfly के साथ बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि तब कोर्डिनेटर होते थे और वही काम देते थे। मैं एक कोर्डिनेटर से मिली। उसने मुझे अकेले में बुलाया और तब मैं सिर्फ 20 साल की थी। वह मेरा ब्रेनवाश करने की कोशिश कर रहा था। उसने कहा कि तुम इसी तरह आगे बढ़ोगी और उसने कहा की हीरोइन बनना है तो यह सब तो करना होगा। जो भी बड़े एक्टर्स हैं उन सब ने किया है।

आशा नेगी ने बताया कि उस कोर्डिनेटर ने उनसे खुले तौर पर समझौता करने के लिए नहीं कहा बल्कि वह उसके इरादे को समझ चुकी थी। एक्ट्रेस ने बताया कि उन्होंने इस बात को सोच लिया था कि अगर यहां पर ऐसा होता है तो उन्हें एक्टिंग में कोई भी दिलचस्पी नहीं है। उन्होंने बताया कि वह काफी डर गई थी। लेकिन इसके बावजूद भी उन्होंने कॉन्फिडेंट के साथ काम लिया। उन्होंने इसको लेकर एक दोस्त से बात की और फिर उनके दोस्त ने बताया कि यह सब नॉर्मल है।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि आशा नेगी ने साल 2010 में टीवी शो सपनों से भरे नैना से अपने करियर की शुरुआत की थी। बाद में उनको असल पहचान पवित्र रिश्ता सीरियल से मिली। उनका हाल ही में नई सीरीज हनीमून फोटोग्राफर में देखा गया है। इस सीरीज को जियो सिनेमा पर रिलीज किया गया है और दर्शकों द्वारा इसे काफी पसंद किया जा रहा है।

More from Filmibeat

Read more about: asha negi television
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X