..................... Asha Bhosle special memories of her sister Lata Mangeshkar in the upcoming episode of 'Naam Reh Jayega' - Hindi Filmibeat

आशा भोसले का बहन लता मंगेशकर के लिए दर्द- 'मुझे अभी भी विश्वास नहीं हो रहा है कि वह चली गई हैं'

By Filmibeat Desk

'नाम रह जाएगा' के अपकमिंग एपिसोड में आशा भोसले ने अपनी बहन लता मंगेशकर से जुड़ी याद ताजा की है। आशा भोसले ने शो में अपनी बहन लता मंगेशकर को याद करते हुए कहा, "मुझे अब भी विश्वास नहीं हो रहा है कि वह चली गई है। मुझे अब भी लगता है कि मुझे कभी भी "आशा, काशी आहेस तू?" कहते हुए फोन आएगा।"

लता मंगेशकर वास्तव में एक मजबूत महिला थीं और उन्हें हमेशा से पता था कि उन्हें क्या चाहिए। उनका विनम्र और डाउन टू अर्थ नेचर लाखों लोगों के लिए एक मिसाल था। लता जी के विश्वास का खुलासा करते हुए, आशा जी ने साझा किया, "लता दी ने एक बार पढ़ा था कि यदि आप अपने माता-पिता के पैर धोते हैं और वह पानी पीते हैं, तो आप बहुत सफल हो जाते हैं।

Asha Bhosle, Lata Mangeshkar

इसलिए उन्होंने मुझसे पानी लाने के लिए कहा, उन्होंने थाली ली, और उनके पैर धोए और हम सभी को चरण अमृत की तरह पीने के लिए कहा। वह मानती थी कि इसे पीने से हम सफल होंगे और मुझे लगता है कि यह हमारे लिए काम किया।"

आशा भोंसले ने कहा कि लता मंगेशकर के जीवन में काफी उतार-चढ़ाव आए। उन्होंने यह भी कहा कि उनकी बहन ने कभी कुछ नहीं मांगा, लेकिन केवल एक सादा जीवन जिया और कुछ घटनायों ने यह साबित भी किया।जिसपर आगे बात करते हुए वह बताती हैं, "दीदी 80 रूपए कमाती थीं और हम उस पैसे से अपना घर चलाते थे।

हम 5 लोग थे, और हमारे कई रिश्तेदार होते थे जो हमसे मिलने आते थे। दीदी ने कभी किसी को ना नहीं कहा, वह बांटने में विश्वास करती थी। कई बार हम 2 आने के लिए कुरमुरा (फूला हुआ चावल) खरीदते थे और उसे चाय के साथ खाते थे और सो जाते थे। हमें कोई शिकायत नहीं थी, वे बस खुशियों के समय थे।"

स्टारप्लस की 8 एपिसोड सीरीज 'नाम रह जाएगा' के जरिए लेजेन्ड्री लता मंगेशकर को खास श्रद्धांजलि देने के लिए भारत के सबसे लोकप्रिय 18 गायक एक साथ आए है। इसमें सोनू निगम, अरिजीत सिंह, शंकर महादेवन, नितिन मुकेश, नीति मोहन, अलका याज्ञनिक, साधना सरगम, उदित नारायण, शान, कुमार शानू, अमित कुमार, जतिन पंडित, जावेद अली, ऐश्वर्या मजूमदार, स्नेहा पंत, प्यारेलाल जी, पलक मुच्छल और अन्वेशा का नाम शामिल है। इसका हर एपिसोड स्टार प्लस पर हर रविवार शाम 7 बजे प्रसारित होता है। शो की कल्पना और निर्देशन गजेंद्र सिंह ने किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X