..................... Asees Kaur delivers baby boy raataan lambiyaan becomes mother of first child - Hindi Filmibeat

दीपिका पादुकोण के बेबी बंप पर टिकी रह गई सबकी नजरें, इधर मशहूर एक्ट्रेस ने दे दिया बेटे को जन्म

Asees Kaur Baby Boy

Asees Kaur Baby Boy: मशहूर इंडियन सिंगर असीस कौर इस समय काफी खुश हैं, क्योंकि उन्होंने मदरहुड को अपनाते हुए अपनी लाइफ की एक नई शुरुआत की है। जी हां, 17 जून 2023 को गोल्डी सोहेल संग शादी के बंधन में बंधीं असीस ने 'वर्ल्ड म्यूजिक डे' (21 जून) के मौके पर अपने पहले बच्चे का स्वागत किया है। न्यू मॉम ने खुद इसकी अनाउंसमेंट करके फैंस को अपनी खुशियों में शामिल किया है।

21 जून 2024 को असीस ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने बच्चे के जन्म की अनाउंसमेंट की। उन्होंने अपने पति गोल्डी संग एक तस्वीर शेयर की, जिसमें असीस एक स्ट्रैपी येलो-टोन्ड ड्रेस पहने नजर आ रही हैं। फोटो में उन्हें अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए देखा जा सकता है। दूसरी ओर, उनके पति गोल्डी एक व्हाइट कलर की टी-शर्ट में अच्छे दिख रहे थे। हालांकि, फोटो की एक ओर हाइलाइट असीस के हाथों में पकड़े गए प्यारे बेबी शूज थे।

फोटो के साथ असीस ने भगवान का आभार जताते हुए एक प्यारा नोट लिखा और बताया कि उन्हें विश्व संगीत दिवस पर एक बेबी बॉय का आशीर्वाद मिला। उन्होंने अपने नोट में लिखा है, "वाहेगुरु तेरा शुक्र है। बेहद खुशी और कृतज्ञता के साथ, हम विश्व संगीत दिवस पर अपने प्यारे बच्चे के जन्म की घोषणा करते हैं! इस खास दिन ने हमें हमारे जीवन की सिम्फनी में सबसे मधुर नोट दिया है। हमारे दिल प्यार, खुशी और कृतज्ञता से भर गए हैं।"

शादी के तुरंत बाद 'हिंदुस्तान टाइम्स' के साथ एक साक्षात्कार में असीस ने अपने ससुराल वालों के बारे में बात की थी। उनके साथ अपनी बॉन्डिंग के बारे में बात करते हुए सिंगर ने कहा था कि वह अपने ससुराल वालों के साथ काफी सहज हैं, क्योंकि उनके पति का परिवार किसी भी चीज को लेकर सख्त नहीं है। इसके अलावा, उनकी संस्कृति एक जैसी है, ऐसे में उनके लिए नए घर में शिफ्ट होना और सामंजस्य बिठाना बिल्कुल भी मुश्किल नहीं था।

Read more about: asees kaur television
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X