शो बंद ना हो इसलिए असीम को निकाला गया!

कलर्स के विवादास्पद शो बिग बॉस का सीजन 6 शांतिपूर्वक चलता रहे इसलिए कार्टूनिस्ट असीम त्रिवेदी को शो से बाहर कर दिया गया है। जी हां ऐसी खबर है कि रामदास अठावले की अगुवाई में रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया आरपीआई कार्यकर्ताओं ने शो के शूटिंग स्थल पर धरना दिया था और कहा था कि अगर शो से असीम को बाहर नहीं किया गया तो वो लोग शो को चलने नहीं देंगे क्योंकि उनकी नजर में असीम त्रिवेदी देशद्रोही है।

Aseem Trivedi
हालांकि शो वालों ने इस मैटर पर टिप्पणी करने से मना कर दिया है। असीम त्रिवेदी ने कहा कि वो घर में बोर हो गये थे इसलिए वो बाहर जा रहे हैं और उनका काम हो गया है इसलिए अब वो बाहर जा रहे हैं।

गौरतलब है कि बिग बॉस 6 के खिलाड़ी बनें कार्टूनिस्ट असीम त्रिवेदी ने कहा था कि वो कोई मसखरे तो हैं नहीं जो लोगों का मनोरंजन करें। वो एक आम आदमी है जो कि आड़ी-तिरछी आकृतियों से सच कहने की कोशिश करता है और उनकी यह कोशिश बिग बॉस हाउस में भी जारी रहेगी क्योंकि वो एक कार्टूनिस्ट है जो हमेशा अपना काम करता रहता है। असीम ने कहा कि वो बिग बॉस हाउस में भी लोगों के अंदर भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ने के लिए जोश भरते रहेंगे।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X