बिग बॉस से आर्या बाहर..क्या थी वजह!

बिग बॉस 8 के घर से आर्या बब्बर बाहर हो चुके हैं। वैसे ये तो शनिवार को ही जाहिर हो गया था कि आर्या बब्बर व करिश्मा में से अगर एक को जाना है तो आर्या को ही जाना होगा क्योंकि आर्या काफी कमजोर प्रतिभागी थे। शुरुआत से ही आर्या घर में तो थे लेकिन स्क्रीन पर वो कुछ खास नजर ही नहीं आते थे। आर्या ने कई अच्छे दोस्त भी बनाए लेकिन उनके जो भी सबसे करीबी दोस्त थे वो एक एक करके बिग बॉस से बाहर हो गये।

Arya Babbar out from Bigg Boss 8 why

आर्या बिग बॉस के घर में होने वाले झगड़ों का भी हिस्सा बने लेकिन इन झगड़ों में भी आर्या को ही कमजोर दिखाया गया। सबसे ज्यादा जो बात चर्चा में रही वो थी कि आर्या बब्बर पर पुनीत ने हाथ उठाया। आर्या पर हाथ उठाने के बाद पुनीत को सजा के तौर पर घर के बाहर जेल में रखा गया और करीब दो हफ्तों तक पुनीत जी जेल में ही रहे।

आर्या के दोस्तों की बात करें तो करिश्मा, उपेन आर्या की करीबी दोस्त थीं। आइये जानते हैं कि आर्या के घर से बाहर होने के पीछे क्या वजह थी।

  • पुनीत जी के आते ही आर्या ने उनके पैर छुए उनसे गले भी मिले और उन्हें गुरुजी कहकर बुलाया। लेकिन दूसरे ही पल आर्या ये कहते हुए देखे गये कि उन्हें पुनीत जी पर भरोसा नहीं है। इससे पता चलता है कि आर्या सामने कुछ और पीठ पीछे कुछ और हैं।
  • आर्या झगड़ों के दौरान सिर्फ अपने दोस्तों का ही साथ देते देखे गये। वो सही का नहीं बल्कि उसका साथ देते थे जिनके वो करीब होते थे।
  • आर्या घर में कभी भी कैप्टनसी के लिए नहीं खड़े हुए और ना ही वो कभी अपनी बात को लोगों के सामने रखते हुए दिखे। वो सिर्फ दूसरों के कहे पर ही चलते रहे।
  • एक एपिसोड के दौरान आर्या सलमान खान से भी झगड़ते हुए दिख गये। आर्या को काफी गुस्सा आ जाता ता जरा जरा सी बात पर और वो बिना कुछ सोचे समझे कुछ भी बोल देते थे।
  • मिनिषा लांबा को लेकर आर्या ने कहा कि वो उनकी गर्लफ्रैंड थीं इस बात को लेकर भी घर में काफी बवाल हुआ। मिनिषा ने इसपर कुछ नहीं बोला लेकिन सलमान ने भी आर्या से कहा कि वो अपनी निजी बातें अपने तक ही रखें।
  • आर्या लोगों को एंटरटेन नहीं कर पा रहे थे। वो ना ही खुद घर में मजे कर रहे थे और ना ही दर्शक उन्हें देखकर किसी तरह से भी एंटरटेन हो रहे थे।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X