तो आर्या ने पुनीत डायलॉग मारे मिनिषा को!
बिग बॉस के घर में एक बार फिर से नये रिश्तों की नींव पड़नी व पुराने रिश्तों गड़े मुर्दे उखाड़ने की प्रकिया शुरु हो चुकी है। रिश्ते तो पहले दिन से ही बनने शुरु हो गये थे लेकिन हाल ही में आर्या व मिनिषा के बीच हुए झगड़े के दौरान आर्या व मिनिषा के पुराने रिश्ते की नींव खोद खोदकर बाहर निकाली गयी। खुद आर्या ने ही मिनिषा और अपने बीच के पुराने रिश्ते को सबके सामने ला दिया जिसके चलते खुद सलमान खान ने उनकी निंदा की।
हुआ कुछ यूं कि मिनिषा ने कुछ दिन पहले बिग बॉस के घर में कहा कि आर्या ने उन्हें बिग बॉस में आने से पहले फोन किया था और कहा था कि अगर बिग बॉस में वो मिनिषा का हाथ पकड़ें या थोड़ा करीब आएं तो ये परदे पर अच्छा दिखेगा और लोग उन्हें वोट भी देंगे। इसपर मिनिषा ने उन्हें मना कर दिया था क्योंकि मिनिषा के ब्वॉयफ्रैंड को ये कत्तई पसंद नहीं होगा।
जब आर्या को ये बात पता चली तो उन्होंने सभी के सामने कहा कि मिनिषा ने सबसे पहले उन्हें फोन किया था। गुस्से में आर्या ये भी बोल गये कि मिनिषा उनकी गर्लफ्रैंड भी रह चुकी हैं।


Click it and Unblock the Notifications











