..................... Arunita Kanjilal Emotional After seeing Pawandeep Rajan Condition, Sing this song in Hospital bed, Viral Video - Hindi Filmibeat

पवनदीप राजन ने ऐसी हालत में अस्पताल के बिस्तर पर गाया ये दिल छू लेने वाला गाना, वीडियो देख इमोशनल हुए फैन्स

Arunita Kanjilal and Pawandeep Rajan

Pawandeep Rajan Video: इंडियन आइडल 12 के विजेता पवनदीप राजन का कुछ दिनों पहले कार एक्सीडेंट हुआ था जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई थी। बताया गया था कि उनके हाथ में फ्रैक्चर है साथ ही में उनके दोनों पैर भी टूट गए हैं सिर में भी चोट आई है। पवनदीप राजन के एक्सीडेंट की खबर ने फैन्स को हिला कर रख दिया था। सभी यह जानना चाहते थे कि आखिर पवनदीप राजन की तबीयत कैसी है। तो बता दें कि हाल ही में पवनदीप राजन के फैन पेज पर दो वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं। जिसमें पवनदीप का हाल देख फैन्स चिंता मुक्त हुए हैं।

अस्पताल से बिस्तर पर पवनदीप राजन ने लगाए सुर

जी हां, बीती रात पवनदीप राजन के फैन पेज पर दो वीडियो शेयर किए गए थे। एक में देखा जा सकता है कि पवनदीप अस्पताल के बिस्तर पर बैठकर 'जो भेजी थी दुआ' गाना बड़े ही सुर में गाते नजर आ रहे हैं। पवनदीप राजन को पुराने अंदाज में गाना गाता देख फैन्स तो खुश हो गए। पवनदीप राजन को भी संगीत इतना पसंद है कि जैसे ही उन्होंने गाना गाना शुरू किया उनके चेहरे पर चमक आग गई।

अरुणिता ने पवनदीप के लिए गाया ये गाना

वहीं दूसरे वीडियो में देखा जा सकता है कि पवनदीप राजन बिस्तर पर लेटे नजर आ रहे हैं। पवनदीप से मिलने के लिए उनकी पूरी टीम आई हुई है। किसी ने हाथ में गिटार पकड़ा है तो कोई दूसरे इंस्ट्रूमेंट से धुन देता दिख रहा है। वहीं पवनदीप राजन 'ये दिल तुम बिन कहीं लगता नहीं हम क्या करें' गाना गाते हैं। सोशल मीडिया पर पवनदीप के वीडियो ने धूम मचा दी है। बता दें कि इन वीडियोज़ पर यूजर्स के भी ताबड़तोड़ रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं।

फैन्स ने की जल्दी ठीक होने की दुआ

वीडियो देख एक यूजर ने लिखा- वाह सर जी आपको पहले की तरह गाना गाता देख बहुत अच्छा लग रहा है। वहीं दूसरे ने लिखा-नजर ना लगे आप को। वहीं तीसरे यूजर ने लिखा- आप ऐसे ही गाते बजाते रहो जल्दी ठीक हो जाओगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X