ससुराल में ग्रैंड वेलकम देख फटी रह गईं आरती सिंह की आंखें, पति ने हजारों लाइटों और आतिशबाजी से किया स्वागत

Arti Singh's grand welcome in her sasural: टीवी की जानी मानी एक्ट्रेस आरती सिंह (Arti Singh) इन दिनों अपनी शादी को लेकर खास लाइमलाइट में बनी हुई हैं। बता दें कि हाल ही में एक्ट्रेस की शादी बड़ी ही धूमधाम से हुई है। एक्ट्रेस की शादी में कई नामी हस्तियां शामिल हुई थीं। आरती की इस ड्रीमी वेडिंग ने तो लोगों को तारीफ करने पर मजूबर कर दिया था। अभी तक तो आरती ने अपने शादी और रस्मों के फोटो और वीडियो शेयर किए थे, लेकिन हाल ही में एक्ट्र्रेस ने अपने ससुराल में किए जाने वाले वेलकम का एक खूबसूरत वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो को देख हर कोई दीपक की तारीफ कर रहा है।
ससुराल में आरती सिंह का ग्रैंड वेलकम
हाल ही में आरती सिंह ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि आरती सिंह अपने ससुराल आ गई हैं और वह दीपक द्वारा दिए गए सरप्राइज को देख हैरान रह गई हैं। जी हां, दीपक ने आरती के स्वागत के लिए अपने घर को हजारों लाइटों से सजाया है। साथ ही में आरती के सामने आतिशबाजी शुरू की जाती है। यह खूबसूरत नजारा देख आरती सिंह अपनी आंखों पर विश्वास नहीं कर पाती हैं। ससुराल में अपने इस वेलकम को देख आरती खुशी से फूले नहीं समा रही हैं। इस वीडियो के शेयर करने के साथ ही आरती लिखती हैं।
एक्ट्रेस बोलीं- मैंने सपने में भी नहीं सोचा था...
एक लड़की के बहुत सारे सपने होते हैं लेकिन मेरे लिए, मैंने कभी इस तरह के स्वागत का सपना नहीं देखा था। मेरी आंखों में खिलखिलाहट, मुस्कान, बच्चे जैसा उत्साह आपको बताता है कि मुझे कभी नहीं पता था कि मुझे इतना प्यार किया जाएगा... एक बड़ा परिवार और एक ऐसा परिवार जो मुझे एहसास कराता है कि मैं कितना भाग्यशाली हूं। बता दें कि इस वीडियो पर फैन्स और सितारे जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक्ट्रेस दलजीत कौर, जय भानूशाली, युविका चौधरी समेत कई सितारों ने कमेंट कर आरती को बधाई दी है।


Click it and Unblock the Notifications











